1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल के दामाद बने अमर मणि, विरोध में कैदियों की भूख हड़ताल

 बिरोध में करीब 1200 कैदियों ने किया भूख हड़ताल

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ashish Kumar Shukla

Feb 01, 2016

गोरखपुर. करीब ढाई साल बाद बीआरडी मेडिकल काॅलेज में रहकर इलाज कराने के बाद जेल में शिफ्ट हुए कवियित्री मधुमिता हत्याकांड में सजा काट रहे बाहुबली पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जेल में पूर्व मंत्री को मिल रही सुविधाओं पर कैदियों ने सोमवार को बगावत का झंडा बुलंद करते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी। हालांकि, काफी मान मनौव्वल के बाद दोपहर में कैदी माने।

सोमवार की सुबह से अचानक जेल में बंद करीब 1200 कैदी भूख हड़ताल पर चले गए। इन कैदियों का आरोप था कि सपा के पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी को जेल प्रशासन अवैध ढंग से सुविधाएं मुहैया करा रहा है। उनको मोबाइल और लैपटाॅप इस्तेमाल के लिए दिया गया है।
कैदियों के अचानक हड़ताल कर देने से जेल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। जेल अधीक्षक समेत अन्य उनकी मान मनौव्वल करने लगे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसी को कोई सुविधा नहीं दी गई है। अगर ऐसा है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दोपहर में जाकर कैदी माने तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader