गोरखपुर

प्रियंका गांधी ने जमा कराई महिला ऑटो चालक की बेटी की फीस, जानें कैसे हुई मुलाकात

अक्तूबर 2021 में "लड़की हूं लड़ सकती हूं" अभियान के दौरान गोरखपुर में प्रियंका गांधी कुंती देवी से मिली थी।

less than 1 minute read
Feb 11, 2023

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गोरखपुर की महिला ऑटो चालक कुंती देवी की बेटी मोनी पटेल के स्कूल की फीस जमा करवाई है।

सलमान खुर्शीद कांग्रेस के घोषणापत्र संवाद के दौरान गोरखपुर में ऑटो चालक कुंती देवी के ऑटो में बैठे थे और उनसे बातचीत की थी। कुंती देवी ने उन्हें गरीबी की वजह से बेटी की पढ़ाई छूटने के बारे में बताया था।

प्रियंका गांधी चुनावी मुहिम में की थी मुलाकात
सलमान खुर्शीद ने पढ़ाई छूटने की जानकारी प्रियंका गांधी को दी थी। अक्तूबर 2021 में "लड़की हूं लड़ सकती हूं" अभियान के दौरान गोरखपुर में प्रियंका गांधी कुंती देवी से मिली थी।


इस दौरान कुंती देवी ने गरीबी की वजह से बेटी की पढ़ाई छूटने का जिक्र किया था। इस पर प्रियंका गांधी ने उनकी बेटी की आगे की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली थी।


जिलाध्यक्ष ने स्कूल में जमा किया फीस
आटो चालक की बेटी का शुक्रवार को दूसरे साल की 9600 रुपए फीस जमा कराई गई। वह सरस्वती गुलाब इंटर कॉलेज में पढ़ती है। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने स्‍कूल जाकर फीस जमा कराया।

Updated on:
11 Feb 2023 03:45 pm
Published on:
11 Feb 2023 03:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर