
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP गोरखपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा वीर शिरोमणि राणा सांगा पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सुमन का पुतला दहन कर उनके बयान की कड़ी निंदा की, तथा देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कारवाई की मांग की।
बीते शुक्रवार को राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने वीर राणा सांगा को लेकर बड़ा और विवादित बयान दिया जिसमें उन्होंने महान देशभक्त राणा सांगा, जो अपनी वीरता और पराक्रम के लिए जाने जाते हैं, पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उन्हें गद्दार कहा। इस अभद्र टिप्पणी के विरोध में अभाविप गोरखपुर महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा महाराणा प्रताप चौराहे पर सांसद का पुतला दहन किया गया और जोरदार नारेबाजी की गई। अभाविप के कार्यकर्ताओं का कहना था कि इतिहास के महापुरुषों का सम्मान किया जाना चाहिए उनके लिए इस तरह की टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अभाविप गोरक्ष प्रांत मंत्री मयंक राय ने कहा कि राणा सांगा भारतीय इतिहास के गौरवशाली योद्धा थे, जिनके बलिदान और शौर्य को अपमानित करने की किसी को अनुमति नहीं दी जा सकती। राणा सांगा का जीवन संघर्ष से परिपूर्ण रहा है और राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के सुरक्षा हेतु उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। विद्यार्थी परिषद इसे राष्ट्र की अस्मिता का अपमान मानती है और इतिहास के वीर महापुरुषों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभाविप प्रशासन से मांग करती है कि इस मामले को संज्ञान लेते हुए संबंधित व्यक्ति पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी महापुरुषों के प्रति इस प्रकार की अपमानजनक भाषा का प्रयोग न कर सके।
अभाविप गोरखपुर महानगर सह-मंत्री अभिषेक मौर्या ने कहा कि राणा सांगा, जो अपनी वीरता और पराक्रम के लिए जाने जाते हैं, पर अभद्र टिप्पणी किए जाने से भारत के प्रत्येक नागरिक के भावनाओं को आहत किया गया है। अभाविप इतिहास के महापुरुषों के लिए इस तरह की टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। तथाकथित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा समर्थन किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और देश को तोड़ने वाले को समर्थन करने जैसा है, जिसका अभाविप निंदा करती है।
उक्त अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ सिंह, प्रांत सह-मंत्री अर्पित कसौधन, ओमकार मिश्रा, विभाग संगठन मंत्री राजवर्धन, आलोक गुप्ता, अभिषेक त्रिपाठी, आदित्य सिंह, सृजन मिश्रा, निखिल राय, हर्षित मालवीय, विपुल तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
Published on:
28 Mar 2025 03:49 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
