रवि किशन ने कहा कि मुझे गोरखपुर की जनता ने अगर बहुमत से जिताया तो मैं उन्हें रिटर्न कुछ देना चाहता था और इस कारण उन्होंने यहां पर कलाकारों को रोजगार देने के लिए शूटिंग की शुरुआत। रवि किशन ने कहा कि गोरखपुर में कलाकारों को उन्होंने ट्रेनिंग दी है फिल्मों की शूटिंग के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस दिलाई। पिछले साल योगी सरकार ने 43 करोड़ रुपया सब्सिडी बांटी है और हर साल उन्होंने यह रकम भोजपुरी सिनेमा के लिए तय कर रखी है। रवि किशन ने कहा कि इस समय 100 से अधिक फिल्मों की शूटिंग पूरे उत्तर प्रदेश में चल रही है, इसकी वजह से अब यहां के युवाओं को नया रोजगार मिल रहा है और फ़िल्म निर्माण की कई विधाओं में युवा काम कर रहे हैं। रवि किशन ने युवाओं से अपील की कि परंपरागत रोजगार के अलावा सिनेमा के क्षेत्र में भी तमाम रोजगार के अवसर हैं इसमें वह आगे आए।