2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाजवादी पार्टी ने लगाया गोरखपुर प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण चुनाव कराने का आरोप

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने लगाया आरोप, कहा सत्ता के दबाव में प्रशासन एकपक्षीय माहौल बनाने में जुटा

2 min read
Google source verification
samajwadi

समाजवादी पार्टी महापंचायत

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने यूपी में हो रहे उपचुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग नियमों की खुलेआम धज्ज्यिां उड़ा रहे हैं। प्रशासन सत्ताधारी दल के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने में जुटा हुआ है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने उन अधिकारियों को यहां पोस्टिंग दे रखी है जो न्यायालय की नजर में सही काम नहीं कर रहे। सरकार न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर दागी अधिकारियों को तैनाती दी है ताकि येन केन प्रकारेण चुनाव जीता जा सके।
गोरखपुर संसदीय सीट पर हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए डेरा डाले सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस अधिकारी को हटाए जाने के लिए हाईकोर्ट आदेश देती हो, जो अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हो, उसे सरकार संरक्षण देकर बचा रही हो, तो समझा जा सकता है की सरकार कैसे अधिकारियों को पाल रही है। उन्होंने आशंका जताई कि ऐसे अधिकारियों के रहते निष्पक्ष चुनाव होता नहीं दिख रहा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उपचुनाव में प्रशासन बीजेपी की खुलकर मदद कर रहा है। आचार संहिता के उल्लंघन में सिर्फ विरोधी दलों के प्रत्याशियों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी भारी मतों से जीत हासिल करेगा। जनता अब बीजेपी के जुमले वाले विकास से उब चुकी है। वह समझ चुकी है कि सपा से बेहतर विकल्प उसके पास नहीं है। बीजेपी की सरकार केवल जनता को गुमराह कर रही। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से आम आदमी परेशान है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के पहले नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में कहा था कि हर नागरिक के खाते में 15 लाख रुपये आएंगे लेकिन किसी के खाते में अभी तक एक फूटी कौड़ी नहीं आई। यूपी में सुशासन नहीं डर का माहौल है। अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे।
भ्रष्टाचार कई गुना बढ़ चुका है। प्रदेश में जाति व संप्रदाय के नाम पर माहौल खराब करने की कोशिश हो रही ताकि जनता का जरूरी मुद्दों पर से ध्यान भटकाया जा सके।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग