31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल यादव के समाजवादी सेकुलर मोर्चा के नए झंडे वाली लग्जरी गाड़ियां अब यहां भी भर रही फर्राटे

समाजवादी पार्टी से अलग है यह झंडा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 19 Sep 2018, 3:35 PM IST

shivpal reached to saifai with samajwadi secular morcha flag

समाजवादी सेक्यूलर मोर्चो का झंडा लगाकर शिवपाल पहुंचे सैफई, झंडे पर मुलायम सिंह की भी बनी तस्वीर

गोरखपुर। शिवपाल यादव के समाजवादी सेकुलर मोर्चा में जाने को तो तमाम नेता इच्छुक हैं लेकिन अभी भी खुलकर बहुत कम नेता ही सामने आ रहे हैं। लेकिन मोर्चा का झंडा अब गाड़ियों की शोभा बढ़ाने लगा है। तमाम लग्जरी गाडि़यों पर नया झंडा दिखने लगा है। हालांकि, यह संख्या अभी कम है लेकिन माना जा रहा कि बड़े नामों के सामने आने के बाद इस झंड़े का क्रेज भी बढ़ सकता है।
समाजवादी सेकुलर मोर्चा ने कुछ दिन पहले ही अपना झंडा जारी किया था। यह झंड़ा समाजवादी पार्टी से पूरी तरह से अलग है। झंडा तीन रंगों में है। सबसे उपर लाल रंग है तो सबसे नीचे हरा रंग। इन दोनों रंगों के बीच में पीला रंग है। तीनों पट्टियों को मिलाकर इस दल का झंडा तैयार किया गया है। फिलहाल इस दल के पास अपना कोई सिंबल नहीं है इसलिए एकतरफ मुलायम सिंह यादव तो दूसरी तरफ शिवपाल यादव का फोटो लगा हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश