27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तफ्तीश करते करते दरोगा ने किया बंदूक की नोक पर महिला से बलात्कार, बनाया रेप का वीडियो

तफ्तीश के बहाने दरोगा आने लगा घर और मौका पाकर रिवाल्वर की नोक पर किया रेप, वीडियो बना कर कर रहा था ब्लैकमेल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 15 May 2018, 5:28 PM IST

police

गोरखपुर। तफ्तीश करतेे करते एक दरोगा का दिल पीड़िता पर ही आ गया। मामला काफी आगे बढ़ गया। लेकिन शादीशुदा दरोगाजी के घरवालों को जब पता चला तो उन पर लगाम कसना शुरू हो गया। इधर, दरोगा के धोखे से आहत महिला ने भी पुलिस विभाग में शिकायत कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि दरोगा ने रेप कर वीडियो बनाया और फिर वीडियो दिखाकर ब्लैकमेलिंग करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर हमीरपुर जिले के मैदहा थाने में रेप का केस दर्ज किया गया है। इधर, गिरफ्तारी के आदेश की जानकारी होने पर गगहा थाने में तैनात आरोपी ने सर्विस रिवाल्वर से जान लेने की कोशिश की। इसकी खबर जब थाने में हुई तो अफरातफरी मच गई। घबराए पुलिसवालों ने उच्चाधिकारियों को फोन किया। दरोगा को थाने में ही हिरासत में ले लिया गया है।
बताया जा रहा है कि गोरखपुर के गगहा थाने में तैनाती के पहले दरोगा हमीरपुर जिले में तैनात था। उस समय वह किसी मामले में विवेचक था। किसी महिला द्वारा एक मामले में रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी। मामले की जांच इसी दरोगा को मिली थी। विवेचना के दौरान महिला से इनकी नजदीकियां बढ़ी। धीरे-धीरे संबंध काफी प्रगाढ़ हो गए। बताया जा रहा कि नजदीकी इतनी बढ़ी की उक्त महिला का घर दरोगाजी का दूसरा घर हो गया।
महिला ने हमीरपुर के पुलिस कप्तान को शिकायती पत्र देकर बताया कि एक केस की विवेचना के दौरान दरोगा का घर आना जाना हुआ और इसी का फायदा उठाकर उसने उसके साथ रेप किया जिसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाकर वह ब्लैकमेलिंग करता रहा। कई सालों तक वह उसका शोषण किया। थाने में उसकी शिकायत सुनी नहीं गई। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा। हमीरपुर के पुलिस कप्तान ने
मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी दरोगा के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया और गोरखपुर पुलिस कप्तान को केस से अवगत कराया। इसकी भनक आरोपी दरोगा को भी लग गई। बताया यह जा रहा है कि उनको हिरासत में लेने का भी आदेश हो गया था। इसके बाद दरोगा ने थाना परिसर में ही सर्विस रिवाल्वर से आत्महत्या की कोशिश की। लेकिन इसके पहले साथी पुलिसवालों ने पकड़ लिया। फिर इनको हिरासत में लेकर एक कमरे में बिठा दिया गया। सोमवार को हमीरपुर ने आरोपी दरोगा को गगहा थाने से गिरफ्तार कर साथ लेती गई।
बता दें कि गोरखपुर के एसएसपी शलभ माथुर ने आरोपी दरोगा पुरुषोत्तम तिवारी को निलंबित कर दिया है।