गोरखपुर

Gorakhpur News : मुझसे शादी करोगी” विवाहित महिला को मेसेज भेजना पड़ गया भारी, अब हुआ ये हाल

पीड़ित महिला के व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश व वीडियो भेजकर युवक ने पहले परेशान किया। इतना ही नहीं उसने शादीशुदा महिला से जबरन शादी करने का प्रस्ताव तक दे डाला। परेशान महिला ने पहले 1090 पर शिकायत की तो मुख्य आरोपी ने अपने दोस्त को नंबर दे दिया।

less than 1 minute read
Aug 26, 2023
Gorakhpur News : मुझसे शादी करोगी

GorakhpurNews : जिले में शोहदों की हरकते थमने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं, इन शोहदों से पीड़ित एक विवाहित महिला के पति ने केस दर्ज कराया, एक्टिव हुई पुलिस ने शोहदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विवाहित महिला से जबरन शादी की बात

पीड़ित महिला के व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश व वीडियो भेजकर युवक ने पहले परेशान किया। इतना ही नहीं उसने शादीशुदा महिला से जबरन शादी करने का प्रस्ताव तक दे डाला। परेशान महिला ने पहले 1090 पर शिकायत की तो मुख्य आरोपी ने अपने दोस्त को नंबर दे दिया।हरकतें बढ़ती देख महिला के पति ने चिलुआताल थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया

पकड़े गए आरोपियों की पहचान पीपीगंज के भुईधरपुर निवासी मनीष साहनी व बढ़या चौक निवासी अरविंद यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला और उनके पति नासा म्यूजियम अलायंस की सदस्य हैं। महिला के पति ने मामले में 29 जुलाई 2023 को अज्ञात युवकों पर उनके मोबाइल नंबर के आधार पर केस दर्ज करवाया था।उन्होंने पुलिस को बताया था कि वह और उनके पति टेकोलॉजी नामक संस्था चलाते हैं, जो स्पेस रिसर्च कंपनी नासा म्यूजियम अलायंस व अंतरराष्ट्रीय तारामंडल सोसाइटी की सदस्य है। साथ ही इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन से पंजीकृत है। बताया कि उनकी पत्नी के व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज आ रहे हैं। इसकी शिकायत 1090 पर की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी थी। शुक्रवार को पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर दो मोबाइल बरामद किया है।

Published on:
26 Aug 2023 09:23 am
Also Read
View All

अगली खबर