12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोस्त की बहन से हुआ प्यार, आठ महीना तक लिव इन रिलेशन में रहने के बाद…

जयपुर की युवती से महराजगंज के युवक की प्रेम कहानी

2 min read
Google source verification
Live in Relation

लिव इन में रहने वाली महिला ने अपने पार्टनर पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस

जयपुर (Jaipur) में लिव इन रिलेशन (Livein relationship) में रहने के बाद महराजगंज(Mahrajganj) के युवक ने युवती से शादी रचाई। शादी के बाद पत्नी के साथ जब घर आया तो कुछ ही दिनों में घरवालों के कहने पर उसे निकाल दिया। कई महीना तक पति का इंतजार करने के बाद पत्नी ने अपने पति व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Read this also: 75 साल की उम्र में पढ़ार्इ का जुनून, बेटे के साथ कर रहे क्लास, सहपाठी बुलाते हैं दादाजी तो...

महराजगंज के मिश्रौलिया के रहने वाले रूआबुद्दीन कुछ साल पहले बढ़ईगिरी का काम करने राजस्थान के जयपुर गए थे। काम करते करते उसकी एक युवक से गहरी दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे वह राजस्थान के उस युवक के घर आने जाने लगा। घर आते जाते युवक की बहन से उसके रिश्ते प्रगाढ़ हो गए। फिर दोनों लिव-इन-रिलेशन में रहने लगे। काफी दिनों तक एक साथ रहने के बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। करीब आठ महीना पहले दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद युवक के घर शादी पड़ी। महराजगंज वह अपनी जयपुर की पत्नी के साथ पहुंचा। घरवालों को ऐतराज तो हुआ लेकिन शादी के माहौल में कुछ कहा नहीं। जब शादी बीत गई तो घरवाले युवती से कम ही संबंध रखते। कुछ महीना पहले उसे उसके मायके भेज दिया।
युवती के मुताबिक लिवइन रिलेशन में रहने के बाद जब दोनों ने शादी का निर्णय लिया तो उसकी मां से पति ने पचास हजार रुपये लिए। जब वह अपने ससुराल जून में गई थी तो ससुरालवालों की लालच और बढ़ गई। वह दहेज की डिमांड करने लगे।
युवती की तहरीर पर महराजगंज पुलिस ने पति रूआबुद्दीन व उसके पिता आबिद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है।

Read this also: होमगार्डाें के इस ऐलान से प्रदेश सरकार व पुलिस सकते में, अधिकारियों में हड़कंप

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग