वाद्य वृंद “ राग भीमपलासी “ की प्रस्तुति शिवदास चक्रवर्ती के सन्योजन में हुई। इस कार्यक्रम मे सरोद पर शिवदास चक्रवर्ती, जयदीप मिश्र , आर्यन चटर्जी ,सितार पर एन.डी. शर्मा, अंकिता सिह, अनन्या सेन, वायलीन पर मधुसूदन जायसवाल,स्वास्तिक शुक्ल , गिटार पर जसवंत सिह,हारमोनियम पर सुधाकर सिन्हा,तबला पर निखिल रंजन,विष्णु स्वरूप श्रीवस्तव,रमेश चंद्र व जय डे ने अपनी स्वर लहरियो व थापो से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की इसी कडी मे एकल नृत्य की प्रस्तुति धानी गुप्ता द्वारा दिया गया साथ ही साथ ठुमरी युगल नृत्य विनोद कुमार गंगानी के निर्देशन मे ज्योति व स्मृति शाही ने प्रस्तुत किया। समूह नृत्य की दूसरी प्रस्तुति को ज्योति,स्मृति शाही,सारिका,काव्यांशी त्रिपाठी,अमृता मिश्रा व पायल ने प्रस्तुत किया।