14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Lok Sabha Election 2024: राहुल और अखिलेश का लक्ष्य प्रदेश को लूटो, परिवार को सुरक्षित करो, बूथ समितियों को संबोधित करते हुए बोले रवि किशन

UP Lok Sabha Election 2024: गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 'दोनों का लक्ष्य प्रदेश को लूटो और अपने परिवार को सुरक्षित करो' है।

less than 1 minute read
Google source verification
UP Lok Sabha Election 2024 Ravi Kishan Says Rahul and Akhilesh goal is  loot state and protect family

UP Lok Sabha Election 2024

UP Lok Sabha Election 2024: भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने मंगलवार को गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के गीतानगर मंडल की बैठक में सभी बूथ समितियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव दोनों ही देश और प्रदेश के लिए घातक हैं। दोनों नेताओं का केवल और केवल एक ही लक्ष्य है देश और प्रदेश को लूटो और अपने परिवार को सुरक्षित करो।

उन्होंने आगे कहा कि दोनों नेताओं को देश की राजनीति या देश के लोगों से कोई खास लगाव नहीं है। आज देश और प्रदेश अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड बना रहा है। यह संभव हुआ है, क्योंकि देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश का नेतृत्व योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी की मैनपुरी सीट पर आमने- सामने देवरानी जेठानी, डिंपल यादव को चुनौती देंगी अपर्णा?


रवि किशन ने कहा कि आज से दस साल पहले गोरखपुर की पहचान प्रदेश के सबसे पिछड़े जिलों में होती थी। अब गोरखपुर में लगातार लोगों की रुचि बढ़ी है। गीडा में कोई इंडस्ट्री लगाना नहीं चाहता था, पिछले एक साल के ही रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दो दर्जन से अधिक बड़ी कंपनियों ने अपना प्रोजेक्ट गीडा में लॉन्च किया है।

भाजपा सांसद ने कहा कि जाम से परेशान लोगों को अच्छी सड़कें मिल गई हैं। शहर का विकास तेजी से हो रहा है। इस बार भाजपा गठबंधन 400 पार का नारा लेकर मैदान में उतरा है, इस नारे को हकीकत में बदलने के लिए हम लोगों को सही से जुडऩे की जरूरत है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग