
Baburam Nishad will be new chairman of Backward commission
गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में रहेंगे। योगी आदित्यनाथ इस दिन कुछ घंटों के लिए सरकारी कामकाज से दूर अपने गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर और गुरु की भूमिका में नजर आएंगे। अपने ब्रह्मलीन गुरु महंत अवेद्यनाथ की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद ग्रहण करेंगे। फिर परंपरागत रूप में गोरखनाथ मंदिर में आए भक्तों को पीठाधीश्वर बन आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
गुरु पूर्णिमा के दिन गोरखनाथ मंदिर में कई कार्यक्रम आयोजित होते हें। इस कार्यक्रम में गोरक्षपीठाधीश्वर शामिल होते रहे हैं। इस बार भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री 26 जुलाई की शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंच जाएंगे। गुरु पूर्णिमा पर परंपरानुसार कार्यक्रम सुबह से ही शुरू हो जाएंगे। 27 जुलाई की सुबह से ही गुरु पूर्णिमा का अनुष्ठान शुरू हो जाएगा। इस दिन सुबह 5 बजे से 6 बजे तक गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ महायोगी गुरु गोरखनाथ का पूजन किया जाएगा, इसके बाद रोट का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। उसके बाद मंदिर के सभी देव विग्रहों की पूजा अर्चना होगी। सुबह 6.30 बजे से 7 बजे तक सामूहिक आरती एवं भजन का कार्यक्रम संपन्न होगा। दिन के 10 बजे से 12 बजे तक तिलक भवन में गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तिलक लगा कर मठ के भक्त आशीर्वाद ग्रहण कर उन्हें गुरु दक्षिणा प्रदान करेंगे। फिर इसके बाद से अपराह्न 1 बजे से भंडारा शुरू होगा। इस कार्यक्रम में दूर दराज से आए काफी बड़ी संख्या में आशीर्वाद लेने के लिए लोग शामिल होते हैं।
गोरखनाथ मंदिर प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी दिन लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। हालांकि मुख्यमंत्री का गोरखपुर यात्रा का प्रशासनिक कार्यक्रम अभी सीएम आवास से गोरखपुर भेजा नहीं जा सका है। लेकिन गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
बता दें कि गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा परंपरागत रूप से मनाया जाता रहा है। गुरु का आशीर्वाद लेने के लिए यहां दूर दराज से भारी संख्या में लोग आते हैं। आशीर्वाद लेने वालों में आम व खास दोनों शामिल होते हैं।
Updated on:
21 Jul 2018 02:26 am
Published on:
21 Jul 2018 09:15 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
