
Vault by Virat Kohli: क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली का प्रसिद्ध जिम ब्रांड ‘वॉल्ट बाई विराट कोहली’ गोरखपुर में अपनी नई शाखा खोलने के लिए तैयार है।
विराट कोहली का प्रसिद्ध जिम ब्रांड ‘वॉल्ट बाई विराट कोहली’ सिर्फ वर्कआउट के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे हेल्थ और वेलनेस के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों पर बनाया जाएगा। 5000 स्क्वायर फीट में फैला ये जिम हाईटेक इक्विपमेंट से लैस होने वाला है। इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है। यह पहला वॉल्ट जिम होगा जो फिटनेस के दीवानों के लिए अच्छी खबर है।
कोहली के इस जिम में जर्मनी से आए हाई-टेक इक्विपमेंट्स का इस्तेमाल होगा। खास बात ये है कि महिला और पुरुष दोनों के लिए ट्रेनर्स उपलब्ध होंगे। वॉल्ट जिम में होलिस्टिक वेलनेस, फिटनेस थेरेपी, रिकवरी रूम, न्यूट्रिशन काउंसलिंग और किड्स फिटनेस जैसी सुविधाएं भी होंगी।
Published on:
12 Sept 2024 09:54 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
