
सीएम योगी बुधवार को गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 92 वें संस्थापक सप्ताह समारोह के उद्घाटन के मौके पर बोले की आज हम कह सकते हैं कि दुनिया का ध्रुवीकरण उधर होगा जिधर भारत है। भारत के बिना किसी ध्रुवीकरण की कल्पना नहीं की जा सकती। जी-20 समिट ने यह करके दिखाया। नया भारत अपने आप को उस रूप में प्रस्तुत कर चुका है।
एमपी इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित इस समारोह का समापन 10 दिसम्बर को यहीं पर होगा। समापन के अवसर पर नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के योगदान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज मेरा यह सौभाग्य है कि मैं इस मंच पर खड़ा होकर इस दृयश्य का साक्षी बन रहा हूं। एमपी शिक्षा परिषद ने शिक्षा के सर्वांगीण विकास के लिए जो काम किया है वो अत्यंत प्रेरणादायी है।
आजादी के पहले ऐसी संस्था खड़ा करना ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की दूरदृष्टि का परिणाम है। उन्होंने जो बीज रोपा और ब्रह्रमलीन महंत अवेद्यनाथ जी ने जिसे सींचा, उस पौधे ने वर्तमान गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी के कृतित्व से वट वृक्ष का रूप ले लिया है। इसकी छाया में पूरा पूर्वांचल स्वयं को गर्वान्वित महसूस कर रहा है।
सीएम योगी के कामों की तारीफ करते उन्होंने कहा कि एक समय में उत्तर प्रदेश में कोई आना नहीं चाहता था। सीएम योगी ने एक मुख्यमंत्री के रूप में जितना काम किया है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है। योगी जी ने यूपी के प्राचीन गौरव को फिर से स्थापित किया है। मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह तोमर ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 92 वें संस्थापक सप्ताह समारोह के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की।
Updated on:
04 Dec 2024 02:46 pm
Published on:
04 Dec 2024 02:46 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
