3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी का सबसे खौफनाक आवास घोटालाः महिला ने जांच कराई तो खार खाए प्रधानपति ने साथियों संग किया गैंगरेप और फिर…

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, प्रधानपति अभी भी फरार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 8 Jun 2018, 9:30 AM IST

Gangrape

Gangrape

गोरखपुर। सरकारी योजनाओं में कमीशन की शिकायत एक महिला को भारी पड़ा। आरोप के बाद जांच होने पर सुर्खियों में आए प्रधान पति अपने सहयोगियों के साथ प्रतिशोध में शिकायतकर्ता महिला संग गैंगरेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने महिला संग दुराचार और हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य अभियुक्त प्रधानपति फरार है।
एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि 19 मई को बांसगांव क्षेत्र के घईसरा गांव में एक 40 साल की महिला की हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला के साथ सामूहिक दुराचार भी किया गया था।
उन्होंने बताया कि हत्या की वजह प्रतिशोध था। एसएसपी माथुर ने बताया कि महिला ने गांव में आवास आवंटन में हुई अनियमितता की शिकायत की थी। इस अनियमितता में प्रधानपति अशोक कुमार पर आरोप लगे थे। उच्च स्तरीय जांच में मामला सही साबित हुआ था। जांच होने पर मामला सुर्खियों में छाया रहा। प्रधानपति को यह शिकायत व जांच काफी नागवार लगी थी। वह महिला से खार खाए हुए थे। वह मौके की तलाश में थे। एसएसपी ने बताया कि महिला से बदला लेने के लिए उसने सनेही व रविंद्र बेलदार को रुपये देकर तैयार किया। इसके अलावा प्रधानी के लालच में उसने रविंद्र सिंह को साथ किया। 19 मई की रात में जब महिला अपने किसी परिचित से मिलकर लौट रही थी तो रास्ते में इन लोगों ने रोक लिया। महिला का हाथ-पैर बांधकर ये लोग उसे खेत में ले गए। फिर बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। लाश को खेत में भी छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि गुरुवार की शाम को तीन आरोपियों रविंद्र सिंह, रविंद्र बेलदार व सनेही बेलदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि प्रधानपति अशोक कुमार सिंह अभी भी फरार है।