26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तो अखिलेश की साइकिल का जवाब सीएम योगी आदित्यनाथ बाइक चलाकर देंगे !

मिशन 2019
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 14 Nov 2018, 8:08 AM IST

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लोकसभा चुनाव में जनता के बीच होने का अहसास कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी तरह तरह के अभियानों को शुरू की है। आगामी 17 नवम्बर को हर लोकसभा क्षेत्र भाजपाइयों की बाइक से जाम रहेगा। गोरखपुर में संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बाइक चलाकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाए। हालांकि, यह अभी तक साफ नहीं हो सका है कि सीएम योगी केवल बाइकर्स को हरी झंडी ही दिखाएंगे या सवारी भी करेंगे। फिलहाल, भाजपा संगठन बाइक रैली की सफलता के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहा।
चुनावी मोड में आ चुकी भाजपा बाइक रैली से हर लोकसभा क्षेत्र में अपनी ताकत का मुजाहिरा करने जा रही है। इसके लिए हर बूथ से पांच बाइकर्स को बुलाया गया है। ये कार्यकर्ता अपनी बाइक लेकर संबंधित लोकसभा के निर्धारित जगह पर आएंगे साथ में हेलमेट भी होना अनिवार्य है। इस बाइक रैली में सांसद-मंत्री-विधायक व पदाधिकारियों का रहना भी अनिवार्य है।
भाजपा पदाधिकारी बाइक रैली को सफल बनाने के लिए जगह-जगह बैठकें कर रहे।
बता दें कि गोरखपुर क्षेत्र में 25605 बूथ हैं। हर बूथ से पांच बाइक को लाने की जिम्मेदारी दी गई है। बूथ के मुताबिक अगर आंकड़ों पर गौर करें तो गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में करीब दस हजार बाइक्स की रैली निकाली जाएगी और करीब इतनी ही बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में। गोरखपुर में बाइक रैली एमपी काॅलेज से निकलेगी।
ऐसे में अगर गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य दस हजार के आधा भी बाइकर्स शहर में पहुंच गए तो पूरे दिन शहर जाम की वजह से हांफता रहेगा।