गुरु पूर्णिमा के दिन बनने वाले बेहद खास योग की वजह से इस दिन पूजा या कोई भी उपाय करना काफी फलदायक रहेगा। गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए अपने इष्ट देव और गुरु की पूजा जरूर करें। इस छोटे से उपाय से आपके जीवन में आ रही कई बड़ी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। जैसे बनते काम बिगड़ रहे हों, नौकरी में तरक्की, नौकरी में अड़चन, शादी में रुकावट आदि परेशानियों से निजात पाने के लिए गुरु पूर्णिमा के दिन पूजा और दान अवश्य करें।