3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता को दिल्ली से जोड़ने के लिए 850 करोड़ रुपए खर्च करके बनेगा नया रेलवे ट्रैक

दिल्ली-एनसीआर और वेस्ट यूपी को रफ्तार देने के लिए सरकार ने एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरु किया है। दरअसल जल्द ही एक लम्बी रेलवे लाइन बिछाई जाएगी जिससे कोलकाता-मुम्बई दिल्ली-एनसीआर-वेस्ट यूपी से जुड़ जाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
File Photo of New Dadari Rail Project

File Photo of New Dadari Rail Project

न्यू दादरी रेल प्रोजेक्ट शुरू होने से अब कलकत्ता से दिल्ली और अन्य क्षेत्रों में पार्सल और खाने-पीने का सामान ताजा मिल पाएगा। फैक्ट्री और कारखानों में बना सामान कोलकाता- मुम्बई रूट के किसी भी शहर में 15 घंटे में पहुंच पाएगा। यह जिम्मेदारी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को दी गई है। केन्द्र सरकार ने इस काम के लिए 850 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया है।

पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट होगा पूरा
दिल्ली-एनसीआर और वेस्ट यूपी के इस प्रोजेक्ट को पीएम नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक बताया जा रहा है। सूत्रो के अनुसार इंटीग्रेटेड टाउनशिप, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक हब जैसी तीन बड़ी परियोजनाओं पर पहले से काम चल रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक हैं।

जोड़ने वाली रेल 3.5 किमी लंबी
इस जगह से थोड़ी दूर एक स्पेशल रेल लाइन बिछाई गई है जो ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को जोड़ रही है जिसे न्यू दादरी नाम दिया गया है। करीब 3.5 किमी लम्बी रेल लाइन बिछाकर ईस्टर्न और वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर को मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक हब से जोड़ा जाएगा। अब तक केन्द्र सरकार की ओर से इस काम के लिए 850 करोड़ रुपये मिल चुके हैं तथा 500 करोड़ रुपए की दूसरी किश्त हाल ही में मिली है।

बोड़ाकी में बिछाई जाएगी 16 रेल लाइन
ईस्टर्न और वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर को मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक हब ग्रेटर नोएडा में स्थित बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के पास बनेंगे। सामान की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए यार्ड बनाए जाएंगे। बोड़ाकी में 16 रेल लाइन बिछाई जाएंगी जिन्हे दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल लाइन से जोड़ा जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत लगभग 800 एकड़ में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप बसाई जाएगी।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग