30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉक्टर की हैवानियत! अस्पताल आई महिला को नींद की गोली खिलाकर किया दुष्कर्म

यूपी के नोएडा में डॉक्टर ने अस्पताल आई महिला को नींद की गोली खिलाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी और उसकी पत्नी ने महिला से मारपीट भी की।

less than 1 minute read
Google source verification
 noida crime

यूपी के नोएडा में डॉक्टर ने महिला से रेप किया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी डॉक्टर ने नींद की दवा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी और उसकी पत्नी ने उससे मारपीट भी की थी। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

घटना नोएडा के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के बरौला का है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म करने वाले वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल सोमवार को सेक्टर 49 में एक महिला ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने शिकायत में बताया था एक डॉक्टर ने नशे की गोली खिलाकर उसके साथ रेप किया।


विरोध करने पर की मारपीट

पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी की पत्नी और बेटी ने उसके साथ मारपीट की। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग का इस्तेमाल करते हुए आरोपी डॉक्टर हरिओम को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पत्नी और बेटी के खिलाफ पुलिस पहले ही कार्रवाई कर चुकी है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग