
अमेजन से खरीदा स्मॉर्ट फोन तो डिब्बे में निकला साबुन, डाईरेक्टर समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज
ग्रेटर नोएडा. अगर आप किसी वेबसाइट से सामान बुक करा मंगा रहे है तो आपको सावधान होने की जरुरत है। आपके साथ में धोखा हो सकता है। ताजा मामाला कुछ ऐसा ही जुड़ा हुआ है। एक शख्स ने अमेजन साइट से एक मोबाइल बुक किया। साथ ही उन्होंने मोबाइल बुक करते समय ही क्रेडिट कार्ड से रुपये भी चुका दिए। उनके पास डिलिवरी बॉय पहुंचा। वह उन्हें पैकेट थमा करा चला गया। बाद में जब उन्होंने पैकेट खोला तो होश उड़ गए। पैकेट में मोबाइल की जगह साबून निकाला। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमेजन के निदेशक समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, विशाल त्यागी पुत्र नारायण प्रताप त्यागी ग्रेनो वेस्ट की गौर सिटी सोसाइटी में रहते है। सीओ निशांक शर्मा ने बताया कि विशाल त्यागी ने बताया कि 26 अक्टूबर को अमेजन की वेबसाइट से आॅनलाइन एक मोबाइल बुक कराया था। वेबसाइट पर मोबाइल की कीमत 15 हजार 99 रुपये थी। बताया गया है कि उसी दिन ही विशाल ने क्रेडिट कार्ड से 15 हजार 99 रुपये का बिल पेमेंट कर दिया था। अब 27 अक्टूबर को दर्शिता प्राइवेट लिमिटेड हुगली पश्चिम बंगाल की तरफ से केआईए कंपनी का डिलीवरी बॉय अनिल पहुंचा था। अनिल उन्हें एक पैकेट दिया था। जब विशाल ने पैकेट खोला तो उसमें एक घडी और साबून निकाला।
बाद में जब डिलीवरी बॉय से संपर्क किया तो उसने पैकेट अमेजन की तरफ से पैक होने की बात कहते हुए मामले से इंकार कर दिया। बाद में उन्होंने अमेजन के कस्टूमर केयर पर कॉल कर मामले में हेल्प लेनी चाहिए। आरोप है कि उनकी तरफ से भी कोई मदद नहीं की गई। बाद में पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई थी। बिसरख पुलिस ने अमेजन के डाईरेक्टर अमित अग्रवाल, दर्शिता प्राईवेट लिमिटेड के डाईरेक्टर प्रदीप कुमार, रविश अग्रवाल और डिलीवरी बॉय अनिल के खिलाफ 420, 406 और 120 बी की धारा में मामला दर्ज किया है।
Published on:
31 Oct 2018 09:12 am
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
