
पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में तैनात रहे इस कमांडो का यूपी पुलिस ने किया ऐसा हाल, सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
ग्रेटर नोएडा. पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं की सुरक्षा में तैनात रहे चुके एनएसजी कमांडो ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। आरोप है कि पहले तो पुलिस ने उन्हें अवैध हिरासत में रखा और अभ्रदता की। मामले की जानकारी मिलने पर असम रायफल्स के अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया। आरोप है कि उसके बाद में पुलिस ने एक कागज पर जबरन दस्तखत करा लिए और उसके बाद में छोड़ा। आरोप है कि बादलपुर कोतवाली पुलिस ने उन्हें 24 घंटे से अधिक लॉकअप में रखा। उनके परविार को भी अवैध हिरासत में रखा गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसी देहात से की है। एसपी देहात ने सीओ—3 को मामले की जांच करने के निर्देश दिए है।
पीड़ित का कहना है कि अगर जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो एसएसपी आॅफिस पर आत्मदाह करने को मजबूर होगा। जनकारी के अनुसार अच्छेजा गांव निवासी बिजेंद्र के घर पर गांव के कुछ लोगों ने 18 दिसंबर को पथराव कर दिया था। बिजेंद्र ने मामले की सूचना 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को दी थी। आरोेप है कि पुलिस ने उन्हें और परिवार के लोगों को उठा कर ले गई और हवालात में बंद कर दिया। इस दौरान उन्हें 24 घंटे स अधिक हवालात में रखा गया। आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ में अभद्रता की। असल रायफल्स के सीनियर अफसरों के हस्तक्षेप के बाद में उन्हें छोड़ा गया।
न्याय की मांग को लेकर परिवार के साथ विजेन्द्र सिंह एसएसपी आॅफिस पहुंचे। उनका कहना है कि घर को लेकर कुछ दबंग लोगों ने हमला किया था। उन्होंने बताया कि दबंग उन्हें गांव में रहने नहीं देना नहीं चाहते है। पहले पथराव कर दिया गया। पत्थरों से हमला बोल दिया और घर के शीशे तोड़ दिए। अपना मकान नहीं बेचना चाहता हूँ पर मेरी कोई सुनता नहीं है। एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि दो पक्षों में विवाद सामने आया है। सीओ-3 ग्रेनो को मामले की जांच सौंप दी गई है।
इन दिग्गजों की सुरक्षा में रहे है तैनात
अफसर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि 10 दिसंबर को भांजी की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। अच्छेजा गांव निवासी बिजेंद्र सिंह फिलहाल नागालैंड असम रायफल्स में वॉरंट अफसर के पद पर तैनात है। 2004 से 2010 तक वह एनएसजी कमांडो रहे। ये पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी समेत कई दिग्गज नेताओं की सुरक्षा में तैनात रहे है।
Published on:
21 Dec 2018 03:17 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
