3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉयफ्रेंड से मिलने आई युवती सातवीं मंजिल से निर्वस्त्र अवस्था में गिरी, अस्पताल में भर्ती

कोतवाली बीटा-2 के पुलिस के अनुसार घायल युवती बंगाल की रहने वाली है। वहां से वह अपने प्रेमी के साथ भाग कर पानीपत आ गई थी, जहां दोनों शादी कर ली पर सम्बंध ज्यादा दिन तक चल नहीं पाये।

2 min read
Google source verification
mahila_in_hospital.jpg

ग्रेटर नोएडा. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा के पॉश इलाके एनआरआई सोसायटी में अपने बॉयफेंड से मिलने आई युवती सातवीं मंजिल से निर्वस्त अवस्था में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस मामले में विस्तृत विवेचना कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

यह भी पढ़ें : Post Office Scheme: जीरो रिस्क वाला निवेश खोज रहे हैं तो ये स्कीम हो सकता है बेहतर

कोतवाली बीटा-2 के पुलिस के अनुसार घायल युवती बंगाल की रहने वाली है। वहां से वह अपने प्रेमी के साथ भाग कर पानीपत आ गई थी, जहां दोनों शादी कर ली पर सम्बंध ज्यादा दिन तक चल नही पाये। पानीपत में वह एक मॉल में काम करती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात ग्रेटर नोएडा के पॉश इलाके एनआरआई सोसायटी में रहने वाले नितिन गुप्ता से हो गयी, जो पेशे से केमिकल इंजिनियर है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पत्नी की डेथ पिछले साल कोविड से हो गई थी। उसके बाद इस युवती से उसकी फ्रेंडशिप हो गई और यह दोनों अक्सर मिला करते थे।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान नितिन गुप्ता ने बताया कि 12 तारीख को घटना वाले दिन भी युवती उससे मिलने आई थी, दोनों खाना खाने के बाद सो गए थे। सुबह छह बजे करीब युवती ने बाथरूम जाने की बात कही, उसके बाद बाथरूम की खिड़की से गिरने बाद वह पहली मंजिल पर जाकर अटक गई। उसे फौरन यथार्थ हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

लड़की के परिवार वालों का कहना है कि लड़की पांच साल पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। उसके बाद से उनके लिये मर गई है। उनका उनसे कोई संपर्क नहीं है। पुलिस इस मामले में विस्तृत विवेचना कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

महिलाओं के मन की बात
उत्तरप्रदेश में केंद्र व राज्य सरकार की महिलाओं से जुडी योजनाओं का क्या हाल है? क्या इनसे किसी तरह का सामाजिक बदलाव आया है? इस चुनावी माहौल में क्या है उत्तरप्रदेश की महिलाओं/बेटियों के मन में... कुछ सवालों के जवाब के जरिए पत्रिका को भेजें अपनी राय :

इस लिंक पर - https://forms.gle/PHsay4TdHhTSUMAF6

यह भी पढ़ें : हर्ष फायरिंग में यूपी पुलिस के सिपाही की बंदूक का इस्तेमाल, कांस्टेबल निलंबित

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग