मुन्ना बजरंगी को नहीं ले जाया गया था अस्पताल
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में परत दर परत खुलती जा रही है। एक तरफ जहां पुलिस पूरे घटनाक्रम का खुलासा नहीं कर पाई है, वहीं पुलिस अभी सुनील राठी को मुख्यारोपी मान रही है। उधर परिवार के लोग इस हत्या को राजनीतिक संरक्षण होने का आरोप लगा रहे है। एडीजी भी पूरे घटनाक्रम पर सुनील राठी से पूछताछ कर चुके है। मुन्ना की हत्या में परिजनों ने लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया है। आरोप है कि हत्या के बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल में नही एडमिट कराया। आरोप है कि पुलिस ने उसे मृत घोषित कर दिया था।