गाजियाबाद।गाजियाबाद में बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी को दिनदहाड़े अपना शिकार बना लिया। बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी से 2 लाख से ज्यादा कैश, 5 लाख के जेवरात और लाइसेंसी रिवाल्वर लूट ली। मामला गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के डासना इलाके का है। जहां पर एक सरकारी स्कूल के पास वारदात हुई। वारदात के बाद बच्चे भी दहशत में आ गए थे। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बदमाशों ने एेसे बनाया कारोबारी का अपना शिकार
मसूरी थाना क्षेत्र के डासना में साेमवार सुबह सरकारी स्कूल के पास बदमाशों ने गन प्वाइंट पर ज्वैलर से 2 लाख से ज्यादा का कैश लूट लिया। ज्वैलर ब्रह्मस्वरूप गुप्ता गाजियाबाद के दिल्ली गेट इलाके के रहने वाले हैं, और उनकी दुकान डासना में है। सुबह के समय अपनी दुकान पर जा रहे थे। बाइक पर जा रहे ब्रह्मस्वरूप गुप्ता का पीछा करना दो बाइक सवार ने शुरु कर दिया। एक बाइक पर तीन लड़के बैठे हुए थे। थोड़ी ही देर में बदमाश आए ,और ब्रह्मस्वरूप गुप्ता की बाइक पर टक्कर मार के उन्हें गिरा दिया।। इसके बाद बदमाशों ने हथियार निकाल लिए। और लूटपाट करने लगे। बदमाशों ने गनप्वाइंट पर लेकर ज्वैलर को लूट लिया।