
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर सोमवार को एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी पलट गई। हादसे में कानपुर (Kanpur) देहात के भोगनीपुर विधानसभा सीट से BJP विधायक विनोद कटियार (Vinod Katiyar) समय तीन लोग घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए नोएडा (Noida) के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
तेज रफ्तार में थी गाड़ी
यमुना एक्सप्रेसवे-वे पर पलटी हुई फॉर्च्यूनर गाड़ी की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसे के समय गाड़ी की रफ्तार कितनी रही होगी। रबूपुरा कोतवाली प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि फॉर्च्यूनर गाड़ी कानपुर देहात के भोगनीपुर विधानसभा सीट से विधायक विनोद कटियार की है। विनीत कुमार के अनुसार, विधायक विनोद कटियार सोमवार की सुबह इसी फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर अपने नोएडा के सेक्टर 51 स्थित आवास पर आ रहे थे। जब उनकी गाड़ी रबूपुरा थाना क्षेत्र के एटीएस बिल्डिंग के पास पहुंची तो कार चालक अनुज को नींद की झपकी आ गई।
नोएडा के अस्पताल में कराया भर्ती
इस वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलट कर दूसरी साइड पहुंच गई। इस हादसे में विनोद कटियार समय तीन लोग घायल हुए है। इनमें विधायक का गनर सत्येंद्र और चालक अनुज भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। सभी घायलों को नोएडा के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
Updated on:
12 Nov 2019 08:54 am
Published on:
12 Nov 2019 08:53 am
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
