ग्रेटर नोएडा. कभी मत देकर सांसद बनाया था, आज गांव के लोग उसी सांसद को अपने गांव में प्रवेश नहीं देना चाहते है। इसके लिए गाँव की सीमा पर बोर्ड लगा दिए गए है कि बीजेपी वालो का गाँव में आना सख्त माना है। ये हाल उस गांव कचैड़ा वरसाबाद का जिसका विकास करने के किए सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने गोद ले रखा है। ग्रामीणों का कहना है कि वेब सिटी बिल्डर द्वारा हाईटेक सिटी बनाने के नाम पर बगैर उचित मुआवजा दिए जमीन का अधिग्ररण कर रहा है। विरोध करने पर पुलिस से पिटवाया जा रहा है, साथ ही जेल भेजा जा रहा है। सांसद और बीजेपी के लोग पूरे मामले में मौन है।
ग्रेटर नोएडा का कचेड़ा गांव जिसे एक आदर्श गाँव बनाने के लिए बीजेपी सांसद डॉक्टर महेश शर्मा द्वारा गोद लिया था। आज उसी गाँव के लोग अपनी समस्यो को लेकर जूझ रहे और अपनी मांगों को लेकर वेब सिटी के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे है। किसानों पर पुलिस प्रशासन द्वारा मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेजने रहा है जिससे नाराज किसानों ने बीजेपी सांसद डॉक्टर महेश शर्मा और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांव के बाहर बीजेपी के गांव में आना सख्त मना है के बोर्ड लगा दिए हैं।