
नोएडा। एक बार फिर से प्याज Onion price के दामों में बढ़ोतरी की गई है। साथ ही आलू समेत अन्य सब्जियों के रेट भी बढ़ गए हैं। अब महंगाई ओर भी झटका लगने वाला है। मंगलवार से मार्केट में सरसो और रिफाइंड तेल के दामों में भी इजाफा हुआ है। जिसके बाद आमलोगों की रसोई का बजट बिगड़ सकता है। कारोबारियों की माने तो रिफाइंड और सरसो के तेल में 5 से 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।
कारोबारी मनीष गोयल ने बताया कि सरसो के तेल मेंं 10 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 100 रुपये प्रति लीटर बिकने वाला तेल अब 110 रुपये में रिटेल मार्केट में मिल रहा है। वहीं, रिफाइंड के दामों में भी इजाफा किया गया हैं। 90 रुपये में मिलने वाला एक लीटर रिफाइंड अब 95 रुपये पहुंच गया है। बढ़ती कीमतों की वजह से आमलोगों का बजट बिगड सकता हैं। दरअसल, पहले ही सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। सब्जियों के बाद तेल के दामों में बढ़ोतरी हो गई है।
एनसीआर की सब्जी मंडी में एक बार फिर से प्याज 100 से 120 रुपये तक बेचा रहा है। सब्जी व्यापारी रविंद्र नागर ने बताया कि दो दिन पहले प्याज 80 से 100 रुपये मिल रही थी। लेकिन मंगलवार को एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली। प्याज के साथ आलू के दाम में तेजी आ गई है। मार्केट में आलू 40 रुपये तक बेचा जा रहा है। कारोबारियों की माने तो 20 से 30 रुपये किलो तक मिलने वाली हरी मिर्च 50 रुपये किलो पहुंच गई है।
कारोबारियों की माने तो पिछले 2 माह में क्रूड पाम तेल के दाम में 26 और सरसों के दाम में 300 रुपये प्रति क्विटंल और सोयाबीन के दाम में करीब 400 रुपये प्रति क्विटंल का इजाफा हुआ है। बारिश की वजह से खरीफ तिलहन फसल यानी सोयाबीन की फसल और चालू रबी सीजन में तिलहनों की बुवाई अच्छी नहीं हुई है। जिसकी वजह से भी दामों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
यह भी पढ़ें: फिर बढ़े प्याज के दाम, आलू के दाम में हुआ भारी इजाफा
Updated on:
17 Dec 2019 03:28 pm
Published on:
17 Dec 2019 03:24 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
