3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: डिप्‍टी सीएम पहुंचे क्‍लास में तो अंधेरे में यह काम करते मिलते छात्र, देखकर दिनेश शर्मा भी हुए हैरान

- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा इन दिनों क्‍लास चेक कर रहे हैं - ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित अग्रसेन इंटर काॅलेज में पहुंचे उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - डिप्‍टी सीएम के जाते ही बंद कर दिया गया जनरेटर

2 min read
Google source verification
Greater Noida

Video: डिप्‍टी सीएम पहुंचे क्‍लास में तो अंधेरे में यह काम करते मिलते छात्र, देखकर दिनेश शर्मा भी हुए हैरान

ग्रेटर नोएडा। जब चुनाव दस्तक दे रहे हों तो प्रचार के लिए नेता जुगत तलाश कर ही लेते हैं। फिर चाहे बच्चों की बोर्ड की परीक्षा ही क्यों ना हो। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा इन दिनों क्‍लास चेक कर रहे हैं। नकल विहीन परीक्षा साबित करने के लिए वह बोर्ड परीक्षा के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इस बीच औचक निरीक्षण के दौरान एक परीक्षा स्थल पर बच्चे अंधेरे में परीक्षा देते नजर आए और सीसीटीवी का कंट्रोल रूम भी बंद मिला तो उपमुख्यमंत्री यह कहते दिखे कि सकारात्मक सोच रखो, नकारात्मक नहीं।

यह भी पढ़ें:VIDEO: बिना शिलान्यास कार्यक्रम में आए अध्यक्षता कर गए सीएम योगी

दादरी के इंटर कॉलेज में किया निरीक्षण

ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित अग्रसेन इंटर काॅलेज में शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। वहां बच्चे बिना लाइट के परीक्षा दे रहे थे। जहां सीसीटीवी कैमरे का कंट्रोल रूम बनाया गया है, वहां कोई मौजूद नहीं था। जब इस अव्यवस्था के बारे मे सवाल किया गया तो प्रिंसिपल कुछ बता भी नहीं पाए। जब उप मुखयमंती ने कहा तो जनरेटर चला। फिर जैसे ही डिप्‍टी सीएम गए, जनरेटर बंद कर दिया गया। वहीं, कई कमरों में तो कैमरा भी नहीं लगा था। इससे भी बदतर स्थित थी मिहिर भोज इंटर कालेज की। यहां तो उप मुख्यमंत्री के पहुंचने के बाद कंट्रोल रूम का ताला खोला गया। अंधेरे में ही उप मुख्यमंत्री ने विजिट किया। इस पर जब मीडिया ने सवाल उठाए तो उप मुख्यमंत्री कहते नजर आए कि सकारात्मक सोच रखो, नकारात्मक नहीं। इस बारे में डिप्‍टी सीएम बोले, गलतियां मत देखो। सकारात्मक सोच लाओ। हम बदलाव कर रहे हैं। नकल नहीं होने दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कुत्तों के बाद अब इस शहर में घोड़ों का आतंक, आधा दर्जन को काटा

सुबह ही बता दिया गया था औचक निरीक्षण के बारे में

आपको बता दें क‍ि औचक निरीक्षण के बारे में सुबह ही बता दिया गया था कि दादरी इलाके के स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। इसको लेकर स्कूल पहले से ही तैयार थे और कुछ स्कूलों को जिला शिक्षा अधिकारी ने फोन कर बता दिया था। अधिकारी भी स्कूल में पहले ही पहुंच गए ताकि जिले में सब ठीक नजर आए।

यह भी पढ़ें:भाजपा विधायक का बड़ा बयान, बोले- मैं अपने शरीर पर बारूद बांधकर पाकिस्तान को खत्म करना चाहता हूं, देखें वीडियो

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग