
ग्रेटर नोएडा में रोडवेज बस को चलाते समय ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया। इससे बस बेकाबू हो गई और 5 बाइक सवारों को रौंद दिया। इनमें से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। 30 सवारियों से भरी बस को सवारियों ने ही किसी तरह से रोका। फिलहाल, ड्राइवर अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बस में बेसुध पड़ा था ड्राइवर
दरअसल, दनकौर रेलवे स्टेशन के मंडी श्याम नगर के पुल के पास बुधवार दोपहर 12:20 बजे यह हादसा हुआ। हादसे के वक्त बस की स्पीड लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटे थी। यह रोडवेज बस बुलंदशहर डिपो की है और यह नोएडा से बुलंदशहर जा रही थी। दनकौर रेलवे स्टेशन के पास अचानक ड्राइवर ब्रह्म सिंह को हार्ट अटैक आया और बस अनियंत्रित हो गई। ऐसे में बस ने दो बाइकों को टक्कर मारी और रौंद दिया। जब बस में बैठे यात्रियों का ध्यान ड्राइवर पर पड़ा तो उन्होंने देखा कि ड्राइवर बेसुध पड़ा है। इसके बाद यात्रियों ने किसी तरह से बस में ब्रेक लगाया।
यह भी पढ़ें: आम जनता कैसे देख पाएगी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा? कब होंगे दर्शन? जानें हर सवाल का जवाब
मृतकों की हुई पहचान
बस के ड्राइवर की पहचान बुलंदशहर के सलेमपुर के ब्रह्म सिंह के रूप में हुई है, जबकि बाइक सवार मृतकों की पहचान सुशील , बुलंदशहर निवासी करन और हाथरस निवासी बदन सिंह के रूप में हुई है। वहीं, एटा के रहने वाले कमलेश घायल हैं।
Updated on:
14 Dec 2023 04:13 pm
Published on:
14 Dec 2023 04:12 pm

बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
वो आए और पांच हजार दे गए…इंजीनियर मौत मामले के चश्मदीद ने रुपये लेते हुए वायरल वीडियो को बताया फर्जी

