12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश के करीबी पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, यूपी में 2 दिन में हो चुकी है 2 सपा नेताओं की हत्या

1. समाजवादी पार्टी के जिला सचिव व प्रवक्ता है पीड़ित सपा नेता 2. पिछले 12 घंटे में 2 सपा नेताओं पर हो चुके है हमले 3. दादरी में बदमाशों ने एक सपा नेता की गोली मारकर कर दी थी हत्या

3 min read
Google source verification
sp

अखिलेश के करीबी पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, यूपी में 2 दिन में हो चुकी है 2 सपा नेताओं की हत्या

ग्रेटर नोएडा. लोकसभा चुनाव-2019 के परिणाम आने के बाद यूपी में राजनीतिक हमलों-हत्याओं का सिलसिला नहीं थम रहा हैं। गौतमबुद्ध नगर में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कद्दावर नेता पर बदमाशों ने गोलियां बरसा दी। यह वारदात शुक्रवार रात की है। जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं, शुक्रवार को करीब 2 बजे दादरी में भी समाजवादी पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 12 घंटे में दो सपा नेताओं पर हमले और हत्या के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ हैै।

यह भी पढ़ें: सपा सांसद के कैशियर से लूट मामले में पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, मुठभेड़ के बाद 1 गिरफ्तार

दोस्त के साथ कार में जा रहे थे ब्रजपाल राठी

जानकारी के अनुसार, ब्रजपाल राठी समाजवादी पार्टी के जिला सचिव व जिला प्रवक्ता है। शुक्रवार रात ये दोस्त व ड्राइवर योगेश के साथ अपनी फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर ईटा 1 से तिलपता की तरफ सेे आ रहे थे। ये कार की पिछली सीट पर बैठे हुए थे। जब ये सूरजपुर थाना क्षेत्र के तिलपता के पास 130 मीटर रोड पर पहुंचे। उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। कार के बाएं पिछले शीशे से आकर गोली उनके हाथ में जा लगी। घटना की सूचना मिलने पर आस-पास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में एडमिट कराया है। जहां डाक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। ब्रजपाल को लोकसभा चुनाव से पहले सरकारी सुरक्षा मिली हुई थी। चुनाव में निर्देशानुसार हटा ली गयी थी। सूरजपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

ग्रेटर नोएडा में 12 घंटे में सपा नेताआें पर हमला

ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को 12 घंटे के भीतर दो सपा नेताओं पर हमले हुए। इनमें से एक ही मौत हो गई। जबकि दूसरा अस्पताल में भर्ती है। इन घटनाओं से पार्टी नेताओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए हैं। आम लोग भी कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े सपा के दादरी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रामटेक कटारिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं उस घटना के 12 घंटे के भीतर समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और प्रवक्ता ब्रजपाल राठी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

खनन में गोली मारने का आरोप

मूलरूप से बुलंदशहर के गुठावली के रहने वाले ब्रजपाल राठी गांव प्रधान भी हैं। उनकी ससुराल दनकौर थाना क्षेत्र के जगनपुर में है। उनके दो भाई यूपी पुलिस में तैनात हैं। बताया जाता है कि ब्रजपाल राठी खनन के धंधे में लिप्त रहे हैं। पहले वह गौतमबुद्ध नगर के एक कद्दावर नेता के लिए काम करते थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये खुद खनन का काम करने वाले थे। इसी बात उनकी दूसरे नेता से खटपट हो गई। उसके बाद राठी ने समाजवादी पार्टी के एक एमएलसी और यूपी के पूर्व मंत्री का दामन थाम लिया।


वहीं, यूपी में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या करने की दूसरी घटना सामने आई है। जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शाहगंज जौनपुर मार्ग पर खानपुर गांव के पास सपा नेता लालजी यादव की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। जौनपुर के बाद अज्ञात बदमाशों ने नोएडा में सपा नेता की हत्या की दूसरी वारदात को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें: योगीराज में मध्यप्रदेश के सीएम के बेटे को लगा बड़ा झटका