5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जर्मनी और ऑस्ट्रिया के डॉक्टर फ्री में करेंगे इस बीमारी का इलाज

उम्मीद एक नई जिंदगी कार्यक्रम के तहत प्लास्टिक सर्जरी शिविर का होगा आयोेजन  

2 min read
Google source verification
doctor

नोएडा. एसिड अटैक और दुर्घटना वश जलने से पैदा हुई शारीरिक विकृतियों को ऑपरेशन के जरिए दूर करने की पहल रोटरी क्लब नोएडा, रोटरी ब्लड बैंक और प्रकाश अस्पताल की तरफ से शुरू की जा रही है। सेक्टर-33 स्थित प्रकाश अस्पताल में 19 से 24 अप्रैल तक उम्मीद एक नई जिंदगी कार्यक्रम की शुरूआत की जा रही है। इसके तहत प्लास्टिक सर्जरी कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें जर्मनी और ऑस्ट्रिया के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी।

यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेस वे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर

प्रकाश अस्पताल में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान रोटरी क्लब नोएडा के पूर्व अध्यक्ष शशांक अरोड़ा और प्रकाश हास्पिटल के सीएमडी डॉ. वीएस चौहान ने बताया कि बीते वर्ष इस कैंप की शुरुआत की गई थी। उसमें भी जर्मनी और आस्ट्रिया के 6 डाक्टरों की टीम ने 22 मरीजों के आपरेशन कर उनकी विकृतियों को दूर किया था। देश के विभिन्न हिस्सों से 100 लोगों ने पंजीकरण कराया था। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष कुछ मरीज ऐसे थे, जिन्हें ऑपरेशन की जरूरत थी, लेकिन समय के अभाव में संभव नहीं हो पाया था। उन्हें इस वर्ष अवसर दिया जाएगा। 19 से 24 अप्रैल से होने वाले प्लास्टिक सर्जरी शिविर के लिए भी रजिस्टे्रशन शुरू हो चुका है। शशांक अरोड़ा 19 अप्रैल को पंजीकृत मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी। उसके बाद उनका ऑपरेशन किया जाएग

भाजपाइयों ने ही भाजपा सांसद महेश शर्मा के ख‍िलाफ चलाया अभियान, लगाया यह गंभीर आरोप

देश में स्वास्थ्य सेवाओं और पीड़ितों के बीच बहुत बड़ी खाई है। इसी खाई को कुछ हद तक पाटने की कोशिश के तहत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में आने वाले मरीज और एक अटेंडेंट को रहने और भोजन की भी मुफ्त व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान मैक्स अस्पताल के कास्मेटिक सर्जन डॉ. मनोज कुमार भी मौजूद रहेंगे। साथ ही मरीजों को ट्रीटमेंट देंगे।

यह भी पढ़ें: यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा यातायात का पाठ