3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News: Lockdown में 600 करोड़ रुपये से होगा यूपी के इस शहर का विकास

Highlights लॉकडाउन के कारण रुका हुआ है विकास कार्य 600 करोड़ रुपये का अंतरिम बजट हुआ जारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक भी की

2 min read
Google source verification
rupee

ग्रेटर नोएडा। लॉकडाउन के कारण जनपदों व शहरों का विकास कार्य रुका पड़ा है। सभी कार्य रुके होने की वजह से ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी 2020—21 का बजट भी नहीं पेश कर पाई है। इसको देखते हुए ग्रेनो अथॉरिटी ने गेटर नोएडा शहर के विकास के लिए बजट जारी किया है। अथॉरिटी ने दो माह के लिए 600 करोड़ रुपये का अंतरिम बजट रिजीज किया है।

यह कहा सीईओ

ग्रेनो अथॉरिटी के सीईओ नरेंद्र भूषण का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से शहर के आवश्यक कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इसको देखते हुए दो माह के लिए 600 करोड़ रुपये का यह बजट जारी किया गया है। इससे शहर के जरूरी कार्यों को किया जा सकेगा। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

यह भी पढ़ें: Lockdown में अनोखी शादी: यूपी—उत्तराखंड बॉर्डर पर पुलिस ने कराई शादी, दुल्हन को नहीं मिली दूल्हे के साथ रहने की इजाजत

ये रहे शामिल

बैठक में परियोजना, स्वास्थ्य, अर्बन और उद्यान विभाग के अधिकारी शामिल रहे। नरेंद्र भूषण ने कहा कि अथॉरिटी को कोविड प्रूफ बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहर की सुविधाओं व आवश्यक सेवाओं और विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लें। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद विकास व निर्माण और रखरखाव के काम शुरू होंगे।

यह भी पढ़ें: Lockdown—3: सुबह 7 बजे खुल गईं शराब की दुकानें, इतने घंटे बाद हो जाएंगी बंद

अथॉरिटी के कार्यालय खुले

वहीं, कुछ शर्तों के साथ सोमवार से नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय खुल गए हैं। दोनों दफ्तरों में कुछ लोगों को आने की छूट दी गई है जबकि कुछ वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। यहां पर आम लोगों को आने की इजाजत नहीं दी गई है। उनको अपनी समस्याओं को आॅनलाइन ही अप्लाई करने को कहा गया है। साथ ही कार्यालयों में सेंट्रल एसी का इस्तेमाल नहीं करने को भी कहा गया है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग