4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जामिया में गोली चलाने वाला शख्स बताया गया बजरंग दल का सदस्य, पहले कर चुका है ये बड़ा काम

एक बार जानवरों की तस्करी करवाने वालों पर एपआईआर भी करवाया था। इस दौरान उसने अपना परिचय बजरंग दल के सदस्य कहकर करवाई थी

less than 1 minute read
Google source verification
जामिया में गोली चलाने वाला शख्स बताया गया बजरंग दल का सदस्य, पहले कर चुका है ये बड़ा काम

जामिया में गोली चलाने वाला शख्स बताया गया बजरंग दल का सदस्य, पहले कर चुका है ये बड़ा काम

ग्रेटर नोएडा. जामिया मिलिया इस्लामिया से राजघाट के लिए सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रोटेस्ट मार्च निकाल रहे। प्रदर्शनकारियो पर फायरिंग करने वाला लड़का ग्रेटर नोएडा के जेवर के दाऊ जी मोहल्ला का रहने वाला है। उसकी उम्र 17 साल है और जेवर पब्लिक स्कूल में इंटर का छात्र है जब लोगों को मीडिया के माध्यम से यह पता चला कि उसने प्रोटेस्ट मार्च पर फायरिंग की है तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। उसके दोस्त का भाई मोहम्मद जुबेर कहता है कि गोपाल मेरे भाई को रेसलिंग कि श्रीराम अखाड़े पर प्रैक्टिस करवाता था। लेकिन जबकि वह बजरंग दल से जुड़ा था, उसके बाद उसने अखाड़े पर आना छोड़ दिया था। ऐसी कोई गलत हरकत नहीं करता था। दोस्त ने बताया कि तमाम रैलियों में वह जुड़ने लगा था। एक बार जानवरों की तस्करी करवाने वालों पर एपआईआर भी करवाया था। इस दौरान उसने अपना परिचय बजरंग दल के सदस्य कहकर करवाई थी। वहीं इस मामले में प्रांत सहसंयोजक प्रवीण भाटी बताते हैं कि संगठन से एेसे शख्स का कोई लेना देना नहीं है। हम इस तरह के व्यक्ति का नाम भी नहीं जानते।


ताऊ पूरन चंद शर्मा मानते है कि उसने यह काम संविधान के विरुद्ध किया है। वह पिछले दो-चार दिन से मैं मानसिक रूप से बहकी-बहकी बातें कर रहा था। हम लोग तो शादियों में जाने की तैयारी कर रहे थे। अब हमें पता चला कि उसने ऐसा कर दिया है। इससे पहले उसका किसी से लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ था। उसकी उम्र करीब 17 साल के करीब है। 11वीं में पढता है तो 4 दिनों से ही वह बहकी बहकी बातें कर रहा था। पर कुछ बताता नहीं था।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग