
ग्रेटर नोएडा. जेवर एयरपोर्ट को नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे से जोड़ने की कवायद की जा रही है। मेरठ और बुलंदशहर के बीच में बनने वाले हाईवे को भी जेवर एयरपोर्ट से कनेक्ट किया जाएगा। सरकार की मंशा है कि मेरठ की तरफ से एयरपोर्ट आने वालों का सफर आसान हो सके। लिहाजा मेरठ और बुलंदशहर के बीच बनाए जा रहे नेशनल हाइवे 235 को जेवर एयरपोर्ट सेे कनेक्ट किया जाएगा। साथ ही इसकी चौडाई बढ़ाकर 6 लेन की जा रही है। रोड के चौड़ीकरण का काम जेवर एयरपोर्ट बनने के साथ ही पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: UPBoardResults2018: यूपी के इस जिले में गुरु द्रोण ने दी थी पांडवोंं और कौरवों को शिक्षा-दीक्षा, आज भी निकल रहे अर्जुन
जेवर एयरपोर्ट को सभी नेशनल हाईवे, स्टेट से जोड़ने की कवायद सरकारों की तरफ से की जा रही है। एयरपोर्ट के निर्माण की सभी प्रक्रिया नवंबर तक पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। अफसरों की माने तो एयरपोर्ट के निर्माण में आ रही सभी बाधाओं को नवंबर माह तक दूर कर ली जाएगी। जेवर एयरपोर्ट को दिल्ली, एनसीआर समेत अन्य शहरों से हाई स्पीड ट्रेन, मेट्रो, एक्सप्रेसवे,रेल मार्ग आदि से जोड़ने की कवायद की जा रही है। मेरठ से शुरू होकर हापुड़, पिलखुवा, बुलंदशहर समेत कई जिलों से होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक मेरठ-बुलंदशहर हाईवे बन रहा है। इस हाईवे को मेरठ-बुलंदशहर के अलावा जेवर एयरपोर्ट और अन्य शहरों से जोड़ने की प्लानिंग की जा रही है। एनएच-58 से कनेक्ट होने के बाद में उत्तराखंड और हिमाचल से भी कनेक्ट हो जाएगा। साथ ही यह बागपत रोड से जोड़ा जाएगा। ताकि हरियाणा की भी कनेक्टविटी आसान हो जाए। सरकार बेहतर कनेक्टविटी देने का प्रयास कर रही है।
सरकार से मिल चुकी है मंजूरी
मेरठ से बुलंदशहर के बीच बन रहे हाईवे को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए सरकार की तरफ से पिछले माह ही प्लान तैयार किया गया था। यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा है कि जेवर एयरपोर्ट को हर नेशनल और स्टेट हाईवे से जोड़ा जाए। दरअसल में आने वाले समय में जाम की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में हर एक्सप्रेस—वे को जेवर से जोड़ने की कवायद की जा रही है। ताकि लोगों के पास में आॅप्शन हो सके। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुरादाबाद, शामली, गाजियाबाद, मोदीनगर, मुरादनगर, हापुड, बुलंदशहर में वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की समस्या आ सकती है। जिसकी वजह से मेरठ से बुलंदहशर के लिए बनाए जा रहे नेशनल हाइवे 235 को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ा जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले माह ही प्रदेश सरकार ने मंजूरी दी थी।
Published on:
01 May 2018 08:52 am
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
