
ग्रेटर नोएडा। जो लोग इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास प्लॉट लेने की सोच रहे हैं तो उनके लिए खुशखबरी है। यमुना अथॉरिटी ने जेवर एयरपोर्ट के पास कारोबार करने की योजना बना रहे लोगों के लिए इंडस्ट्रियल प्लॉट की स्कीम निकाली है। 10 अक्टूबर को इस स्कीम का ड्राॅ निकाला जाएगा।
उद्योगपतियों के लिए है यह योजना
यमुना अथॉरिटी ने जेवर एयरपोर्ट के पास इंडस्ट्रियल प्लॉट की स्कीम निकाली है। उद्योगपतियों के लिए यह योजना है। इसमें 300 वर्ग मीटर से लेकर 1800 वर्ग मीटर तक के प्लॉट हैं। इसका ड्रॉ 10 अक्टूबर को निकाला जाएगा। इसके बाद आवंटियों को इस पर कब्जा दे दिया जाएगा। यह स्कीम सेक्टर 32 में निकाली गई है। यह जगह जेवर एयरपोर्ट से दो किलोमीटर दूर है। इस जगह की सीधे यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी है।
परी चौक से आने में लगेंगे 20 मिनट
अगर आप परी चौक से यहां आना चाहते हैं तो केवल 20 मिनट लगेंगे। यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि जेवर एयरपोर्ट के बनने से यहां काफी विकास होगा। यमुना सिटी में निवेश कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस वजह से अथॉरिटी ने इंडस्ट्रियल प्लॉट की स्कीम निकाली है।
Updated on:
31 Aug 2019 10:13 am
Published on:
31 Aug 2019 10:04 am

बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
वो आए और पांच हजार दे गए…इंजीनियर मौत मामले के चश्मदीद ने रुपये लेते हुए वायरल वीडियो को बताया फर्जी

