23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग साली को जीजा से हुआ प्यार, घर से भागकर खाया जहर, दोनों की मौत

ग्रेटर नोएडा में जीजा और उसकी नाबालिग साली ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक, दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे।

less than 1 minute read
Google source verification
Jija Sali Love Affair

Jija Sali Love Affair

ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक तीन इलाके में बीती रात एक जीजा साली ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि शुक्रवार को ही मथुरा से जीजा अपनी साली को लेकर ग्रेटर नोएडा आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

साली को मथुरा से ग्रेटर नोएडा लेकर आया था जीजा

मिली जानकारी के मुताबिक, थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के हबीबपुर गांव में किराए पर रहने वाले एक जीजा और उसकी नाबालिग साली ने बीती रात जहरीला पदार्थ खा लिया। जीजा अपनी नाबालिग साली को बहला फुसलाकर मथुरा से ग्रेटर नोएडा लेकर आया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि हबीबपुर गांव के पानी टंकी के पास स्थित एक मकान में किराए पर रहने वाले धर्मेंद्र और उसके साथ रहने वाली 17 साल की नाबालिग लड़की ने जहर खा लिया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी को हथौड़े से कूचा, मां को गोली मारी, फिर बच्चों को छत से लटका कर नीचे फेंक दिया

इलाज के दौरान हुई जीजा-साली की मौत

उन्होंने बताया कि दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस को अपने दिए बयान में किशोरी ने बताया था कि मृतक और वह रिश्ते में जीजा-साली हैं। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे, घर छोड़कर भाग कर आए थे। दोनों ने सल्फास खाकर आत्महत्या की है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग