
Azamgarh news
ग्रेटर नोएडा। शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, आरोप है कि इसका विरोध करने पर महिला का पति उससे मारपीट करता है। जिसकी शिकायत अब उसने पुलिस से की है। दरअसल, पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी में रहने वाली एक महिला सूरजपुर थाने में पहुंची। जहां उसने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
महिला का आरोप है कि उसका पति इसका विरोध करने या मुंह खोलने पर ससुर के साथ मिलकर मारपीट करता है। जिससे परेशान होकर उसे अब पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार महिला का कहना है कि उसका ससुर उसके साथ गलत काम करता है और जब वह इसकी शिकायत करने के लिए मुंह खोलती है तो आरोपी पति परिवार के साथ मिलकर मारपीट करते हैं। साथ ही जान से मारने की धमकी भी देते हैं। जिससे परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत की है। इस मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Updated on:
18 Jul 2020 05:48 pm
Published on:
18 Jul 2020 05:44 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
