4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लिफ्ट में महिला के साथ अचानक हुआ कुछ ऐसा, सीसीटीवी फुटेज देख दंग रह जाएंगे आप

यह पूरा हादसा लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

2 min read
Google source verification
lift

लिफ्ट में महिला के साथ अचानक हुआ कुछ ऐसा, सीसीटीवी फुटेज देख दंग रह जाएंगे आप

ग्रेटर नोएडा। एक तरफ जिले में लाखों बायर्स घर नहीं मिलने से परेशान है। वहीं दूसरी ओर जिन लोगों को घर मिले हैं वह लगातार बिल्डरों पर घटिया सुविधाएं देने का आरोप लगा रहे हैं। इसी क्रम में आए दिन सोसायटियों में लिफ्ट गिरने, खराब पानी आने आदि की शिकायते आती रहती हैं।

यह भी पढ़ें : 9वीं कक्षा के स्टूडेंट के प्यार में पागल शिक्षिका ने उठाया ऐसा कदम कि सब रह गए हैरान

वहीं अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गौर सौंदर्यम विसटेरिया सोसायटी में लिफ्ट गिरने से एक महिला घायल हो गई। वहीं यह पूरा हादसा लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस घटना में महिला के पैर में फ्रैक्चर हुआ है और सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि लिफ्ट 14वें फ्लोर से सीधे 7वें फ्लोर पर आकर रूकती है।

यह भी पढ़ें : भाजपा के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे पूर्व प्रधानमंत्री के पोते

कैमरे में कैद हुई पूरी घटना में दिखा रहा है कि लिफ्ट में दो महिलाए सवार होती हैं और लिफ्ट कुछ देर तक चलती है फिर अचानक गिर जाती है। जिसमें एक महिला घायल हो जाती है। जिसके बाद लोगों ने महिला को लिफ्ट से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें : यूपी पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग में शामिल होगा इस कोतवाल का पाठ्यक्रम

जानकारी के मुताबिक सोसायटी के विक्टोरिया टावर के 9वें फ्लोर पर फ्लैट नंबर 962 राजीव रंजन अपने परिवार के साथ रहते हैं। जो कि एक आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं। उनके पड़ोसी एडवोकेट नवीन चंद दूबे का कहना है कि सोमवार शाम राजीव की पत्नी 14वें फ्लोर पर अपनी दोस्त से मिलने के लिए गई थी। इसके बाद जब शाम करीब 7 बजे वह वापस लिफ्ट से नीचे आ रही थी तो उन्होंने अपने फ्लोर का बटन दबाया।

यह भी पढ़ें : धूम्रपान निषेध नियमों की अनदेखी पर, कंपनी के MD पर 30 हजार का चालान

आरोप है कि इसके कुछ देर बाद ही लिफ्ट तेज झटके के साथ 7वें फ्लोर पर आकर रुकी। इस झटके की वजह से राजीव की पत्नी के घुटने में गंभीर चोट आई। जिसके बाद वह घबराकर बेसुध हो गई। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने पर सोसायटी के सभी लोग एकत्र हुए और महिला को एक अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही लोगों ने बिल्डर का विरोध भी किया। लोगों का कहना है कि वह इसकी शिकायत पुलिस से भी करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग