2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने यूपी में बड़ी जीत हासिल की थी। यूपी में भाजपा ने सहयोगी दल के साथ में 73 सीट हासिल की थी। भाजपा अब यूपी में 73 प्लस के एजेंडे पर कार्य कर रही है। उधर, मेरठ में हुए भाजपा सम्मेलन में अमित शाह नेे यूपी में 73 प्लस सीट हासिल करने के लिए कार्य करने के लिए विधायक, सांसद व जनप्रतिनिधियों से कहा था। उस दौरान अमित शाह ने जनता के बीच में जाकर लोगोंं की समस्याओं का हल कराने के लिए भी कहा था। यहीं वजह है कि विधायक अब सीधे जनता के बीच में जाकर संवाद करने में जुटे है।