UP Weather News: मौसम विभाग ने आज यूपी के 21 जिलों में मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, 4 जिलों में मौसम विभाग ने मध्यम से तेज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज पूर्वी यूपी में बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है।
UP Weather News: मौसम विभाग ने आज यूपी के 21 जिलों में मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है और साथ ही धूल भरी आंधी-तूफान चलने की भी संभावना है। इन जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 4 जिलों में मौसम विभाग ने मध्यम से तेज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है और साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में जुलाई महीने में जितनी बारिश की उम्मीद जताई गई थी, उतनी नहीं हो पाई। अब लोग अगस्त महीने से आस लगाए बैठे हैं। खासतौर पर किसान और खेती से जुड़े लोग। अभी तक यूपी के पश्चिमी जिलों में बारिश का असर अधिक देखने को मिला है। लेकिन, अब पूर्वी यूपी में भी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। आज पूर्वी यूपी में बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। तेज हवाओं के साथ आंधी बारिश हो सकती है।
इन 25 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज अगले 3 घंटे में यूपी के 25 अलग-अलग जिलों में तेज आंधी बारिश और तूफान देखने को मिलेगा। जिससे तापमान में भी मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने यूपी के उन्नाव, कानपुर देहात, कानपुर, महोबा, संतकबीर नगर, वाराणसी, बांदा, फतेहपुर, ललितपुर, हमीरपुर, इटावा, औरैया, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशांबी, जौनपुर, झांसी, जलौन, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चित्रकूट, प्रयागराज, बलरामपुर और मिर्जापुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।