ग्रेटर नोएडा

Noida news: चूहे को बाइक से कुचलकर मारने का आरोपी युवक गिरफ्तार! ये है पूरा मामला

Noida news: नोएडा में बाइक से चूहे को कुचलकर मारने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक की गिरफ्तार वीडियो वायरल करने के आरोप में की गई है।

less than 1 minute read
चूहे को बाइक से कुचलकर मारने का आरोपी युवक गिरफ्तार! ये है पूरा मामला

Noida news: नोएडा में बाइक से कुचलकर चूहे को मारने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। इस वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि चूहे को मारने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा पुलिस ने सभी आरोपो का खंड़न करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर झूठ फैलाया जा रहा है। नोएडा पुलिस ने ट्विटर पर पोस्ट कर बताया कि आरोपी बिरयानी की दुकान चलाता है। उसको दूसरे आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नोएडा पुलिस ने अपने बयान में कहा कि चूहे को मारने को लेकर जैनरुद्दीन की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाह के कारण उसको गिरफ्तार किया गया है।

नोएडा में बाइक से कुचलकर चूहे को मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर बताया है कि चूहे को मारने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर झूठ फैलाया जा रहा है। नोएडा पुलिस ने ट्विटर पर पोस्ट कर बताया कि आरोपी बिरयानी की दुकान चलाता है। दुकान में पैसे लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसको शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि दुकान में विवाद के बाद आरोपी को समझाया गया था। लेकिन वह नहीं माना। आखिर में पुलिस को उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना को चूहे के मारने से लेकर नहीं जोड़ना चाहिए। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी ने एक चूहे केा बाइक से कुचलकर मार दिया था। जिसका वीडियो भी उसी के द्वारा सोशल मीडिया में फैलाया गया था और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद उसको पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Published on:
25 Jul 2023 10:03 am
Also Read
View All

अगली खबर