
सीमा हैदर ने महिला अधिकारों और उनके आत्मसम्मान पर भारत और पाकिस्तान के बीच तुलना की।
Women Reservation Bill: भारत की नई संसद भवन में काम काज शुरु हो गया। मंगलवार को मोदी सरकार ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को पेश किया। बुधवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर सत्ता और सभी विपक्षी दलों के बीच जोरदार बहस हुई। ये बिल लोकसभा पास हो गया और अब आज यानी गुरुवार को राज्यसभा में पेश किया जाएगा, जहां से पास होता है तो राष्ट्रपति की मोहर लगने के बाद ये कानून बन जाएगा।
इसी बीच बुधवार को पाकिस्तान से अपने प्रेमी के लिए भारत आई सीमा हैदर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने महिला आरक्षण बिल लाकर महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण काम करने जा रही है। मैं मोदी सरकार के काम से बहुत खुश हूं।
यह भी पढ़ें: डिंपल यादव ने खेला मुस्लिम कार्ड, बोलीं- OBC/SC/ST और मुस्लिम महिलाओं को भी मिले आरक्षण का लाभ
‘नारी शक्ति वंदन बिल’ पर सीमा हैदर ने दी प्रतिक्रिया
पाकिस्तानी सीमा हैदर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया। जिसमें सीमा ने महिला अधिकारों और उनके आत्मसम्मान पर भारत और पाकिस्तान के बीच तुलना की। उन्होंने कहा, भारत में महिलाओं को ‘देवी’ माना जाता है, तो वहीं पाकिस्तान में लोग महिला को ‘पैर की जूती’ समझते हैं। इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति वंदन बिल पर मोदी सरकार की जमकर तारीफ की है।
सीमा हैदर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औरतों को सम्मान दे रहे हैं। यह बहुत खुशी की बात है। इसके साथ ही वीडियो के अंत में सीमा हैदर हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाते हुए नजर आ रही हैं।
Published on:
21 Sept 2023 10:48 am

बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
वो आए और पांच हजार दे गए…इंजीनियर मौत मामले के चश्मदीद ने रुपये लेते हुए वायरल वीडियो को बताया फर्जी

