scriptSeema Haider Video: पाकिस्तानी सीमा हैदर ने फहराया तिरंगा, लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे | Pakistani Seema Haider hoisted the tricolor | Patrika News
ग्रेटर नोएडा

Seema Haider Video: पाकिस्तानी सीमा हैदर ने फहराया तिरंगा, लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे

Seema Haider: ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने रबूपुरा स्थित अपने घर पर तिरंगा फहराया है और सचिन के परिवार के साथ भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए हैं।

ग्रेटर नोएडाAug 14, 2023 / 10:51 am

Aman Pandey

Pakistani Seema Haider hoisted the tricolor, raised slogans of 'Bharat Mata Ki Jai'
Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर आजकल चर्चे में है। इसी बीच सीमा हैदर का एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में पाकिस्तानी सीमा हैदर भारतीय रंग में रंगती हुई नजर आ रही हैं।
‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने रबूपुरा स्थित अपने घर पर तिरंगा फहराया है और सचिन के परिवार के साथ भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए हैं।
https://twitter.com/hashtag/seemahaider?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
प्रेगनेंसी पर भी बोली सीमा हैदर
दरअसल, सीमा हैदर ने सचिन के परिवार के साथ रबूपुरा स्थित अपने घर पर तिरंगा फहराया। इस दौरान सीमा और सचिन के साथ सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह भी साथ रहे। सीमा ने अपनी प्रेगनेंसी को लेकर भी बयान दिया। सीमा ने कहा कि प्रेगनेंसी उनका निजी मामला है। बता दें कि सोशल मीडिया पर चर्चाएं हैं कि सीमा हैदर प्रेगनेंट हो गई है। मगर सीमा ने इसे अपना निजी मामला बताया है।

Hindi News/ Greater Noida / Seema Haider Video: पाकिस्तानी सीमा हैदर ने फहराया तिरंगा, लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो