
यूपी की इस सीट से गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सामने चुनाव लड़ेंगी 'उपमुख्यमंत्री' की मां!
ग्रेटर नोएडा. लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही टिकट को लेकर खूब उठापटक चल रही है। उम्मीदवारों को लेकर भी जमकर कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते है। वहीं इस सीट से राजस्थान के उपमुख्यमंत्री की मां रमा पायलट के चुनाव लड़ने की भी चर्चा है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस पार्टी रमा पायलट पर बड़ा दांव लगा सकती है।
2009 में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा चुनाव गाजियाबाद से लड़ा था। 2014 में उन्होंने लखनऊ की तरफ रुख किया और संसद पहुंचे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि राजनाथ सिंह गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते है। इस सीट से सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा का टिकट कट सकता है। गौतमबुद्ध नगर में डॉ. महेश शर्मा का विरोध भी है। सूत्रों की माने तो ग्रामीणों क्षेत्र के लोगों में केंद्रीय मंत्री के प्रति गुस्सा है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट में खुर्जा, सिंकदराबाद और जेवर विधानसभा ग्रामीण क्षेत्र में आते हैं। चर्चा है कि इस सीट से राजनाथ सिंह चुनाव लड़ सकते है। राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह नोएडा के विधायक हैं। वहीं चुनाव में उन्हें अच्छा सपोर्ट मिल जाएगा।
कांग्रेस खेल सकती है रमा पायलट पर दांव
यूपी में संभावना तलाश रही कांग्रेस ने प्रिंयका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को मैदान में उतारा है। दोनों ही यूपी में लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन में जुटे है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की पत्नी रमा पायलट के चुनाव लड़ने के कयास भी लगाए जा रहे है। रमा पायलट राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की मां है। रमा पायलट की वैदपुरा गांव में ससुराल है। यह गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में आता है। रमा पायलट भी राजस्थान में राजनीति में सक्रिय रही है। ये राजस्थन की हिंडौली से 1998 में विधायक बनी थी। कांग्रेस ने उन्हें दौसा सीट से लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था।
गौतमबुद्ध नगर गुर्जर बहुल इलाका माना जाता है। गुर्जर बहुल व रमा पायलट की ससुराल ग्रेटर नोएडा में होने की वजह से कांग्रेस मजबूत प्रत्याशी मान रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रमा पायलट के चुनाव लड़ने की चर्चा के बाद मेंं उनके सपोर्ट में वोट भी मांगने शुरू कर दिए है। ग्रामीण दीपक नागर ने बताया कि क्षेत्र के लोगों में रमा को लेकर उत्साह है।
Published on:
14 Mar 2019 07:48 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
