Seema Haider: पाकिस्तान से नोएडा आईं सीमा हैदर प्रेगनेंट है। सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा जोरो पर है। इस पर अब सीमा हैदर ने खुद जवाब दिया। उसने सच्चाई बताई।
Seema Haider: प्रेगनेंट पर सीमा हैदर ने कहा कि ये मेरा निजी मामला है, इसके साथ ही एक ऐसी बात भी कही, जिससे इस दावे पर मुहर लग गई। सीमा हैदर ने अपने घर पर तिरंगा लहराया। राष्ट्रगान गाने के साथ भारत माता के जयकारे लगाए। सीमा ने नारंगी, सफेद और हरे तिरंगे वाली रंग की साड़ी हुई थीं। तिरंगे वाली चुनरी पहनी हुई थीं। माथे पर देवी माता की चुनरी बांधी हुई दिखाई दीं। सीमा अपनी छत पर खड़े होकर भारत माता की जयकारे लगा रहीं थीं।
हिंदुस्तान को अपनाने की अपील की
सीमा हैदर के वकील एपी सिंह सहित तमाम गांव के लोग मौजूद रहे। सीमा के वकील ने गांव वालों से अपील की। सीमा हैदर को जांच एजेंसियों ने क्लीनचिट दे दी। उन्होंने खुले दिल से हिंदुस्तान को अपनाने की बात कही। उनके बेटे भी मौजूद रहे।
सीमा हैदर ने मीडिया से बात की। सीमा से पत्रकारों ने प्रेगनेंसी पर सवाल पूछा तो उसने जवाब दिया। सीमा हैदर ने कहा, "ये बात मैं नहीं कहना चाहूंगी कि प्रेगनेंसी है या नहीं। ये मेरा निजी मामला है। मैं सबको बताना भी नहीं चाहती। अगर मैं बोलूंगी तो नजर लग जाती है। इस बारे में कोई बात न की जाए, ये मेरा निजी मामला है।"