ग्रेटर नोएडा

Seema Haider: सीमा हैदर की होगी राजनीति में एंट्री? केंद्रीय मंत्री का ऐलान- अपने सिंबल पर लड़ाएंगे 2024 का लोकसभा चुनाव

Seema Haider: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर 2024 में सांसदी का चुनाव लड़ सकती है। खबर है कि सीमा हैदर को एनडीए की सहयोगी और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया ने पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया है। सीमा हैदर ने न्योता को स्वीकार लिया है।

2 min read
सीमा हैदर को लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर मिला।

Seema Haider: ग्रेटर नोएडा के सचिन के लिए पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अपने 4 बच्चों के साथ अवैध तरीके से बार्डर पा करके भारत आ पहुंची। यहां पर आने के बाद सीमा हैदर पर खुफिया एजेंट सहित कई आरोप लग रहे हैं। हालांकि, खुफिया एंजेसियां सीमा हैदर को लेकर जांच कर रही हैं। इसी बीच खबर आई कि सीमा हैदर परिवार के साथ भूखे रह रही है। उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं बचा है। जैसे ये खबर बाहर आई तो लोग उनकी मद्द करने के लिए सामने आने लगे।

सीमा को फिल्म में काम करने का मिला ऑफर
भारतीय फिल्म निर्माता अमित जानी ने सीमा हैदर को फिल्म में काम करने का ऑफर दिया। सीमा हैदर अब भारत की फिल्म में एक रॉ एजेंट के किरदार में नजर आएगी। बुधवार को अमित जानी सीमा हैदर और उसके पति सचिन से मिले हैं। फिल्म डायरेक्ट जयंत सिन्हा और भारत सिंह ने सीमा हैदर का ऑडिशन लिया। माना जा रहा है कि जल्द ही वह अभिनेत्री बनने वाली है। यह खबर तो आपने सुन ही ली होगी।

यह भी पढ़ें: ASI सर्वे से खुलकर सामने आ जाएगी ज्ञानवापी की हकीकत, जानें कैसे काम करती है मशीनरी
लोकसभा चुनाव लड़ेंगी सीमा
इसी बीच जानकारी आ रही है कि सीमा हैदर 2024 के लोकसभा चुनाव में सांसदी का चुनाव लड़ सकती है। खबर है कि सीमा को एनडीए के सहयोगी दल और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से ऑफर मिला है। बताया जा रहा है कि सीमा हैदर ने यह प्रपोजल स्वीकार भी कर लिया है।

सीमा को पार्टी में शामिल होने का मिला न्योता
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मासूम किशोर ने इस बात की जानकरी देते हुए बताया कि सीमा हैदर पाकिस्तानी नागरिक है और भारत आई है। अभी तक की जांच में सीमा हैदर पर कोई दोष नहीं सिद्ध हुआ है। अगर उसे सुरक्षा एजेंसियों से क्लीन चिट मिलती है और उसे भारत की नागरिकता मिल जाती है, तो सीमा का पार्टी में स्वागत किया जाएगा।

सीमा को महिला संगठन की कमान
मासूम ने आगे कहा कि बाबा साहेब का बनाया हुआ कानून है कि जिसको भारत की नागरिकता है वो कहीं भी चुनाव भी लड़ सकता है। हम उसे महिला संगठन का अध्यक्ष बना सकते हैं। उनमें बोलने की अच्छी पकड़ है। इसलिए उन्हें पार्टी प्रवक्ता का पद भी दिया जा सकता है।

Updated on:
03 Aug 2023 08:54 pm
Published on:
03 Aug 2023 07:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर