12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा नेत्री की दबंगई ने पोते को किया लहूलुहान, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

नामकरण समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान सात साल के बच्चे को लगी गोली दादी ने 5 राउड चलाई थी गोली

less than 1 minute read
Google source verification
goli

भाजपा नेत्री की दबंगई ने पोते को किया लहूलुहान, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

ग्रेटर नोएडा. बादलपुर कोतवाली एरिया के अच्छेजा गांव में शुक्रवार को नामकरण समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में सात साल के बच्चे को गोली लग गई। परिवार के लोग कुआं पूजन में नाचते हुए जा रहे थे। उसी दौरान बुजुर्ग महिला ने खुशी में गोली चला दी। गोली उन्हीं के सात वर्षीय पोते को जा लगी। पोते की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: सास ने 2 लड़कों से कराया बहू का गैंगरेप, वजह जान पुलिस भी रह गई हैरान

जानकारी के अनुसार, अच्छेजा गांव में कुआं पूजन कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में गाजियाबाद की रहने वाली भाजपा नेत्री भी आई थी। उनके साथ में सात वर्षीय पोता भी आया था। कुआं पूजन के लिए परिवार के सदस्य नाचते हुए जा रहे थे। आरोप है किे रास्ते में खुशी के दौरान भाजपा नेत्री ने गोली चला दी। गोली उन्हीं के सात वर्षीय पोते को जा लगी। बताया गया है कि भाजपा नेत्री ने पांच राउड फायरिंग की थी।

गोली बच्चे के सीने में लगी। गोली लगने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार गोली सीने पर लगी है। इससे बच्चे का लीवर क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस की जांच में पता चला है कि भाजपा नेत्री की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चली थी। डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों से पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: रेव पार्टी के आयोजन के मामले में एसएसपी ने थाना प्रभारी को सुनाई ये बड़ी सजा!

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग