1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हादसों को रोकने के लिए परिवहन विभाग के अफसरों ने उठाया यह कदम

आए दिन होने वाले हादसों को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने अब गांधीगिरी का रास्ता अपनाना शुरू कर दिया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 26 Apr 2018, 10:19 AM IST

noida

नोएडा. आए दिन होने वाले हादसों को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने अब गांधीगिरी का रास्ता अपनाना शुरू कर दिया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तेजी के साथ सड़क हादसे बढ़ रहे है। हादसों को रोकने में पुलिस और प्रशासन के अफसर नाकामयाब साबित हो रहे है। इन हादसों को रोकने के लिए एआरटीओ विभाग ने कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेस—वे पर विदेशी छात्र को आतंकवादी बताकर बदमाशों ने लूटा

एआरटीओ विभाग के अफसरों ने ट्रैफिक नियम को तोड़ने वालों काो गुलाब का फूल दिया और आगे से उन्हें ट्रैफिक नियमो का पालन करने का अनुरोध किया। बगैर हेलमेट चलने वालों को विभाग की तरफ से उपहार में हेलमेट भी दिए। ताकि सड़क पर चलते वक्त हर व्यक्ति सुरक्षित रह सके। दरअसल में सड़क सुरक्षा के तहत एआरटीओ विभाग ने लोगों को ट्रैफिक रुल्स के बारे में समझाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत विभागीय अफसर सड़काों पर उतरे। एआरटीओ विभाग के अधिकारी एके सिंह ने बताया कि ट्रैफिक रूल्स के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए आगे भी अभियान चलता रहेगा।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस एक्सप्रेस—वे पर चलना है अनसेफ, बढ़ गई लूट की वारदात

ट्रैफिक नियम को फोलो न करने वालों के चालान भी किए गए। उसके बाद में उन्हें हेलमेट दिया गया। साथ ही गुलाब फूल का फूल देकर ट्रैफिक रुल्स को फोलो करने की नसीहत दी गई। नोएडा के सेक्टर-27 स्थित डीएम चौराहे समेत विभागीय अफसरों ने जगह—जगह अभियान चलाया। नोएडा के एआरटीओ विभाग की तरफ से सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान दोपहिया वाहन चालको को गांधीगिरी कर समझाया गया। दरअसल में भारत सरकार व प्रदेश सरकार के निर्देश पर नोएडा में सड़क सुरक्षा सप्ताह 23 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक मनाया जा रहा हैं। इसी कड़ी में परिवहन विभाग के अधिकारी व ट्रैफिक पुलिसकर्मी बिना हेलमेट औैर बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन ड्राइव करने वालों को जागरुक किया।

यह भी पढ़ें: जानें कैसे,पुलिस को मुंबई से आया फोन कि नोएडा में बदमाश उखाड़ रहे हैं एटीएम

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश