UP Weather Alert: उत्‍तर प्रदेश में सुबह से तेज धूप के साथ भीषण उमस से लोग परेशान हैं। इसी बीच मौसम व‍िभाग ने अगले 3 द‍िनों तक लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, नोएडा और गाज‍ियाबाद समेत यूपी के 50 से अधिक ज‍िलों में भारी बार‍िश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वांचल के ज‍िलों में ब‍िजली ग‍िरने की भी चेतावनी है।
UP Weather Update: यूपी में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। राजधानी समेत प्रदेश के 50 जिलों में भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 21 सितंबर को उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। वहीं 22 सितंबर को प्रदेश के दक्षिणी और तराई क्षेत्र के जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। जबकि 23 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है।
इससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी और लोगों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही इस बारिश से धान की खेती को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा, रविवार से मौसम में फिर से परिवर्तन होने की उम्मीद है। अभी मौसम की विदाई के संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता है। फिलहाल, इस माह के अंत तक हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार अब छिटपुट बारिश की स्थितियां बन रही हैं। मौसम में नमी बनी हुई है। उमस बढ़ने के साथ ही बारिश हो सकती है। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।