Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में पढ़ने वाले छात्र ने साथी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद छात्र ने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के शिव नादर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारी चल रही थी। इस दौरान विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र ने साथी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद छात्र ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। छात्रा को सीने पर दो गोली मारी गई है। वहीं, छात्र ने खुद को कनपटी पर गोली मारी है।
मामला थाना दादरी के शिव नादर यूनिवर्सिटी का है। यहां अनुज पुत्र लोकेश सिंह निवासी गांव सोनगढ़ माफी, अमरोहा बीए सोशलॉजी थर्ड ईयर का छात्र था। वह साथ पढ़ने वाली छात्रा से डाइनिंग हॉल में बात कर रहा था। कुछ समय बात के बाद दोनों गले मिले, इसके बाद छात्र अनुज ने पिस्टल से लड़की को गोली मार दी, जिसे घायल हो गई। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
दोनों में कुछ समय से चल रहा था विवाद
इसके बाद अनुज ने बॉयज हॉस्टल के रूम नंबर 328 में जाकर खुद को गोली मार ली, जिसकी मौके पर मृत्यु हो गई। दोनों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है। अनुज और मृतक छात्रा पूर्व से एक&दूसरे के अच्छे मित्र थे, जिनका कुछ समय से विवाद चल रहा था। मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया है, घटना स्थल को येलो टेप से सुरक्षित किया गया है।
छात्र और छात्रा दोनों अच्छे मित्र थे
बताया जा रहा है कि छात्र और छात्रा एक दूसरे के अच्छे मित्र थे, जिनका कुछ समय से विवाद चल रहा था। यूनिवर्सिटी में छात्रा की हत्या और आत्महत्या की घटना से छात्र सहमे हुए हैं। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ ही छात्रा और छात्र के करीबी मित्रों से भी पूछताछ की जा रही है।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा का बयान
डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि शिव नाडर यूनिवर्सिटी के डाइनिंग हॉल में एक छात्र ने छात्रा की हत्या की, इसके बाद हॉस्टल जाकर खुद को गोली मार ली। मामले की जांच की जा रही है।